माउंट आबू. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आंतरिक सुरक्षा अकादमी में पांच दिवसीय हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सदस्य कार्यालयों व अकादमी महानिरीक्षक केएस भंडारी ने किया।
निरीक्षक, हिंदी अनुवादक कमलेश कुमार ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने के बावजूद सरकारी कामकाज में पूरी तरह से कार्यान्वयन करने को और ठोस प्रयासों की जरूरत है। हिंदी के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के लिए गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार दृढ़ मनोबल के साथ कारगर तरीके से कार्य करना चाहिए। कार्यशाला के आयोजन पर प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 4 सितम्बर को सत्रांत परीक्षा में विजयी कार्मिकों को हिंदी दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में अकादमी पुलिस उप महानिरीक्षक वीवी वैद्य, कमाण्डेंट केके पाण्डेय, उप कमाण्डेंट अभिज्ञान कुमार, गणपत, टीपी सिंह आदि उपस्थित थे।
रामलीला समिति के चुनाव को लेकर बैठक
माउंट आबू . श्रीरामलीला समिति की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को अध्यक्ष मांगीलाल काबरा, शिवचरण गोयल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पांच सितम्बर को होने वाले कार्यकारिणी चुनाव, आय-व्यय का ब्योरा, दशहरा महोत्सव को धूमधाम से मनाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में समिति सचिव केके बारासेनी, संजय विश्राम, वनाराम, पीयूष गोयल, मदनलाल जीनगर, रतन प्रकाश टेलर, रणजीत बनौधा, राजाराम कनौजिया, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे।
सिंहल भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष मनोनीत
माउंट आबू. भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष पद पर मनीष सिंहल मनोनीत हुए। भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत पुरोहित की अनुशंसा पर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेवारी सौंपी।
छात्र बोले-स्वच्छ छवि के लोग आएं राजनीति में
सिरोही.राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स बदलाव के नायक अभियान के तहत मंगलवार को पीजी कॉलेज में छात्र राजनीति को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने राय रखी। उन्होंने बताया कि समय के साथ राजनीति में भी परिवर्तन होने चाहिए। ऐसे नेता आगे आएं जो ईमानदार, समाज में स्वच्छ छवि रखते हों ताकि गांव व शहर का विकास हो सके।





No comments:
Post a Comment