94.07 करोड़ रुपए की योजना
90 प्रतिशत काम हुआ पूरा
8 फरवरी 2016 से शुरू था कार्य
10 हजार कनेक्शन होंगे
9500 कनेक्शन अब तक हुए
.............................................
-सितम्बर तक होगा कार्य पूर्ण
पत्रिका एक्सक्लूसिव
प्रतापगढ़. शहर के विकास पर जलदाय विभाग की लेटलतीफी का दंश लगा हुआ है। शहर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 94.07 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजना को लेकर शहर में पुरानी लाइन के बदले नई पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसके चलते नए कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। पेयजल योजना के तहत पूरे शहर में सडक़ें खोदी गई हंै। जलदाय विभाग की इस योजना का काम 8 फरवरी 2016 से शुरू हुआ था। जिसे 7 फरवरी 2018 को पूर्ण करना था, लेकिन लेटलतीफी के चलते इसे जून माह में पूर्ण होने की बात कही गई लेकिन कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है और सितम्बर में कार्य पूरा होने की बात कही जा रही है। इधर इस लेटलतीफी से शहर का विकास रूका हुआ पड़ा है वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
90 प्रतिशत हुआ काम
जलदाय विभाग के अनुसार पेयजल पुनर्गठन योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शहर में 6 नई टंकियों का निर्माण हो चुका है। वहीं शहर के बगवास में बन रहा फिल्टर प्लांट जिसका निर्माण 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। फिल्टर प्लान्ट 9.5 एमएलडी एवं स्वच्छ जलाशय जो 10 लाख लीटर क्षमता का होगा।
खोद दिया पूरा शहर
जलदाय विभाग की ओर से शहर की एक-एक गली तक खोद दी गई है। कार्य की धीमी गति होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ कॉलोनियों व गलियों में सडक़ें बनाई गई है लेकिन वह भी आधी अधूरी।
....
सितम्बर तक होगा कार्य पूर्ण
पुनर्गठन पेयजल योजना का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। हालांकि शहर में डामर रोड़ बन रहे है वहीं सीसी रोड़ बंद है। कार्य सितम्बर माह में पूर्ण हो जाएगा।
रामकेश मीणा, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग, प्रतापगढ़
-------------------------------------





No comments:
Post a Comment