Breaking News
recent

सिरोही जिले की एक ऐसी स्कूल जो खो-खो प्रतियोगिता में बजा रही हैं डंका, जानकारी के लिए खबर पर क्लिक करें

सिरोही. अरठवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की खो-खो टीम के खिलाड़ी इस बार भी जिला प्रतियोगिता में परचम लहराने को पसीना बहा रहे हैं। छह साल से विजेता यह टीम मैदान में उतरती है तो अच्छे-अच्छे खिलाडिय़ों के होश उड़ जाते हंै। टीम पिछले 12 साल से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल मैच खेल रही है। खिलाड़ी सुबह 5.30 से 7.30 बजे व शाम को 5 से 8 बजे तक पसीना बहाते हैं।
इस बार छात्र वर्ग17 व 19 वर्षकी जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागसीन में होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 सितम्बर से होगा। बागसीन के प्रधानाचार्य महेन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं।
अरठवाड़ा स्कूल में खो-खो की शुरुआत 2004-05 से हुई। शुरुआत में बालिका टीम भी खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखा चुकी है। इसमें संतोष कंवर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई थीं। बालिका वर्गमें तीन बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद में छात्र वर्ग में 2011-12 से 2017 तक अरठवाड़ा की टीम विजेता रही है। इस स्कूल से करीब 50 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दखमख दिखा चुके हैं। उधर, टीम के ललित कुमार पांच बार व गजेन्द्रसिंह तीन बार जिले के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। श्रवणसिंह, वनयङ्क्षसह, छोटूसिंह भी एक-दो साल तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। खास बात यह है कि हर साल 4-5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाते हैं। इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षक विक्रमसिंह जैतावत को है। उन्होंने निरंतर विद्यार्थियों को प्रेरित कर इस मुकाम तक पहुंचाया।सुबह-शाम अभ्यास के दौरान पूर्व छात्र भी सहयोग करते हैं। सभी नियम से ही खेलते हैं ताकि प्रतियोगिता में गलती नहीं हो।

इन्होंने बताया...
प्रतिदिन सुबह-शाम खो-खो के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसका ही परिणाम है कि स्कूल पिछले छह साल से लगातार विजेता है। पूर्वखिलाड़ी व ग्रामीणों का भी सहयोग रहता है।
रतनसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य, राउमावि, अरठवाड़ा, सिरोही

इस बार भी अच्छी तैयारी ...
खिलाडिय़ों में आगे बढऩे का जज्बा है और कोशिश यही रहती है कि इनको बेहतर प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर सकूं। पिछले साल हैण्डबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्षछात्रा वर्ग में भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी अच्छी तैयारी चल रही है। हैण्डबॉल प्रतियोगिता में पूजा कंवर जिले की बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई थीं।
विक्रमसिंह, जैतावत, शारीरिक शिक्षक, अरठवाड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.