Breaking News
recent

स्वतंत्रता दिवस पर अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, इन प्रतिभाओं का किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सामान्य प्रसाशन मंत्री हेमसिंह भडाना ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण व मार्चफास्ट की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान, प्रात: 9.05 बजे परेड निरीक्षण एवं सलामी, प्रात: 9.25 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन, प्रात: 9.40 बजे मुख्य अतिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरण, प्रात: 9.55 पर व्यापम प्रदर्शन, प्रात: 10.05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले में विशेष उपलब्धियों के लिए 41 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आदर्श विद्यामंदिर मावि खैरथल के 10 कक्षा के विद्यार्थी लक्ष्य गुप्ता, भारतीय आदर्श विद्यामंदिर उमावि गोविंदगढ़ के एकांकी विजय, जगदम्बा पब्लिक उमावि स्कूल कोटकासिम की निवेदिता कौशिक, आइडियल एकेडमी के उमावि खैरथल के हिमांशु सैनी, बाल भारती उमावि आर्यनगर अलवर की राशि जैन को विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं उपखंड कार्यालय नीमराणा के सहायक कर्मचारी सत्यवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय के ओए मुकेश चंद शर्मा, विधि विज्ञान प्रयोगशाला एफएसएल यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल दीक्षित, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक वासुदेव शर्मा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी देवेन्द्र शर्मा, सीएचसी मालाखेड़ा के मेल नर्स मुकेश चंद मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता आवेश कुमार दीवान, कैटल गार्ड निवाज खां, सूचना सहायक हरिश कुमार, शारीरिक शिक्षक भूपेन्द्र सिंह चौधरी, कृषि सहायक बच्चू सिंह, भोजपुरा निवासी रामवीर सैन, लीली निवासी संदीपसिंह नरूका, वरिष्ठ अध्यापक विजय लक्ष्मी, जेईएन राजेश लवानिया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विमला गौड़, विशिष्ट लोक अभियोजक कुलदीप कुमार जैन, सूचना सहायक सुरेन्द्र कुमार, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय जिला परिषद सीताराम वर्मा, सहायक कर्मचारी जिला परिषद उमेश कुमार सैनी, अध्यापक जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि संजीव मित्तल, बेरोज निवासी चुन्नीलाल, सहायक कर्मचारी कलक्ट्रेट धनपति मीणा, पोद्दार शिक्षण संस्थान लीली के अंशु खंडेलवाल, अशोका लिलैण्ड लिमिटेड, होण्डा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंडिया प्रालि, पारले बिस्किट प्रालि, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल बीएस मीणा, कनिष्ठ लिपिक कलक्ट्रेट रजत कुमार, चालक कलक्ट्रेट विनोद कुमार, चिकित्सा प्रभारी पीएचसी कुशालगढ़ डॉ. तरुण तिवारी, विकास अधिकारी नीमराणा डॉ. गोपाललाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत दौसोद अभयकुमार यादव, भू अभिलेख निरीक्षक कलक्ट्रेट हरिश भाटिया, पटवारी बडेर अमरचंद एवं अतिरिक्त निजी सचिव कलक्ट्रेट अलवर बिजेन्द्र सिंह राठौड़ सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.