Breaking News
recent

आवारा गोधों के कारण दुर्घटनाएं, बाइक से जा टकराया गोधा और हो चालक की मौत

बीकानेर/ खाजूवाला. जिलेभर में आवारा गोधों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर से गांवों तक आए दिन कोई न कोई व्यक्ति आवारा पशुओं की चपेट में आ रहा है। सप्ताहभर में आठ लोग आवारा गोधों के शिकार बन चुके हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

 

खाजूवाला के चक 22 केवाइडी निवासी श्रवणराम (३२) पुत्र श्यामचन्द मंगलवार रात बाइक पर खाजूवाला से 22 केवाइडी घर जा रहा था। 3 केजेडी के पास सड़क पर अचानक गोधा आ गया। गोधे से बाइक टकरा गई और वह नीचे गिर गया। राहगीर उसे खाजूवाला के चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एसडीएम से मिले
युवक की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी से मिला और उन्हें जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि खाजूवाला से १४ केवाइडी पुली जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है।

 

इस मार्ग से ईंट भट्टा संचालक किसानों के खेतों से मिट्टी भट्टों पर लाते हैं, जिससे सड़क पर मिट्टी बिखर जाती है। वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल उड़ती है, जिससे रेत का गुबार छाया रहता है। ऐसे में सड़क पर वाहन दिखाई नहीं पड़ते। उन्होंने ईंट भट्टा संचालकों को पाबंद करने की मांग की है।

 

 

युवक को झांसे में लेकर फोटो खींचे, बाद में ब्लैकमेल कर रुपए व जेवरात ठगे

बीकानेर. युवक को ब्लैकमेल करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। चोपड़ा कटला निवासी परिवादी सरला
देवी ओझा ने यह मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र को अंकिता, लीला, मोहनलाल, मनोहर लाल, माया, इन्द्रा, कांता, डूंगरमल, विनोद भार्गव आदि ने डरा-धमका कर अलग-अलग पोज की तस्वीरें खींचकर व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपए व जेवरात हड़प कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.