Breaking News
recent

पुरुष कांस्टेबल कर रहे ट्रेनों में महिला कोच की जांच

भवानीमंडी. रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने में महिला कांस्टेबल नहीं होने से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में महिला कोच में जांच पुरुष कांस्टेबल करते हंै। इससे कई बार जांच के दौरान महिला यात्रियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। इससे पुरुष कांस्टेबल केवल कोच में धूम कर बाहर निकल आता है, वहीं उसका काम सिर्फ महिला कोचो में चढ़े पुरुषों को बाहर निकालने तक का ही होता है। कोटा मण्डल में चलाए जाने वाले जांच अभियानों के दौरान भी पुरुष कांस्टेबल ही ड्यूटी करते हैं।
महिला कोच में पुरुष
स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों के महिला कोचों में पुरुष यात्री सफर करते दिखाई देते हैं। हालांकि स्टेशनों पर गाड़ी के रुकने के बाद पुलिसकर्मी ऐसे यात्रियों को उतार देते हैं, लेकिन कई लोग परिवार के साथ सफर करते हैं, ऐसे में वो फिर से चलती गाड़ी में महिला कोच में चढ़ जाते हंै।
अन्य थाने में आतीं महिला कर्र्मी
जब स्टेशन पर रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी या कोई वीआईपी दौरा रहता है या निरीक्षण के लिए आता है तो उसके साथ आरपीएफ पुलिस जवानों के साथ महिला कर्मी भी होते हंै, लेकिन उनके जाने के बाद फिर से स्टेशन पुरुष कांस्टेबलों के हवाले हो जाता हैं। वहीं विशेष जांच अभियान के दौरन भी महिला सुरक्षाकर्मी को बुलाया जाता है।
आवश्यकता होती है तो महिला जाप्ता कोटा से बुला लिया जाता है। स्थानीय पुलिस भी पूरा सहयोग करती है। महिला कोचो में चढ़े लोगों को उतार कर उनके चालान काटे जाते हंै। रमेश सिंह, आरपीएफ प्रभारी शामगढ़

खुलेंगी दो पॉक्सो अदालतें, होगी तुरंत सुनवाई
न्यायाधीश स्वाती शर्मा को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
झालावाड़. जिले में बच्चों से दुष्कर्म और उत्पीडऩ के मामलों की सुनवाई के लिए दो नए पॉक्सो कोर्ट खोलने की घोषणा हाल ही में की गई थी। इसकी क्रियान्विती भी शुरू कर दी गई है। अब जिले में पॉक्सो के मामलों में आरोपी को दो माह में ही ट्रायल पूरी होकर सजा सुनाई जा सकेंगी। सरकार ने इन अदालतों के लिए अधिसूचना जारी कर इनका क्षेत्राधिकारी तय कर दिया है। पॉक्सो व बच्चों से संबंधित उत्पीडऩ के मामलों के लिए पहले दूसरी न्यायालय में ही सुनवाई हो रही थी।

इतने मामले हुए दर्ज
इस वर्ष जिले मेेंं बालिकाओं व बच्चों के साथ हुए मामलों में पॉक्सो एक्ट में ३० जुलाई तक ६६ मामले दर्ज हुए है। वहीं जिले का सबसे बड़े मामले रायपुर में एक छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है। अभी तक ट्रायल ही चल रही है।

लंबित प्रकरणों के आधार पर खुली
इन न्यायालयों की स्थापना जिलों में लंबित प्रकरणों के आधार पर की गई है। जिले में दो पॉक्सो कोर्ट स्वीकृत हुई है। हाड़ौती में कोटा में चार, बूंदी, बारां, झालावाड़ में दो-दो कोर्ट खोली जाएगी। इनमें काम शुरू करने के लिए हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों को इन न्यायालयों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। झालावाड़ में एसटी, एससी कोर्ट की न्यायाधीश स्वाती शर्मा को अभी पॉक्सो कोर्ट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.