जालोर. राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहतबुधवार को सीएमएचओ डॉ. बीएल. बिश्नोई की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सामने आया कि सांचौर में स्थापित सीबी नॉट मशीन का इस्तेमाल ज्यादा नहीं हो रहा है। इसके लिए कार्मिकों को लक्ष्य के अनुरूप जांच करने के निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ ने कहा कि टीबी रोगियों को हर माह पांच सौ रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए रोगियों को प्रत्येक माह की पांच तारीख तक निक्षय पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक खण्ड की गत माह के कार्यों का आकलन कर लक्ष्य अनुरूप कम उपलब्धि वाले खण्ड को दो दिवस मे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसटीएस व एसटीएलएस को निक्षय ऑनलाइन पोर्टल में प्रत्येक दिन का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि सांचौर में स्थापित सीबीनाट मशीन में संभावित एमडीआर रोगियों की जांच लक्ष्य अनुरूप नहीं हो रही है, संबधित कर्मचारी को लक्ष्य अनुरूप नियमित जांच करने एवं निजी चिकित्सकों व चिकित्सालय से समन्वय स्थापित कर निजी क्षेत्र में उपचारित क्षय रोगियों की सीबीनाट जांच करवाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह ने निक्षय पोषण योजना पर जानकारी दी। पीएमडीटी समन्वयक सुरेश कुमार ने निर्धारित समय में रोगियों की फॉलोअप जांच करवाने को कहा, ताकि नियमित रूप से रोगीउपचार पर रहे।बदलाव की आवश्यकता होने पर समय पर उपचार बदल सके।जिला पीपीएम इमरान बेग ने एसीएसएम गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बताया कि राज्य स्तर से आवंटित लक्ष्य अनुरूप गतिविधियों का आयोजन करें। साथ ही गतिविधियों में पेम्पलेट, बुकलेट आदि आईसी सामग्री का उपयोग करें। क्षय रोग के लक्षण, बचाव, एवं डाट्स उपचार पद्धति के बारे में आमजन को जागरूक करने का आग्रह किया। राजेन्द्र सिंह, मीना माथुर समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
कारलू के बालक को किया लाभान्वित
जालोर. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जसवन्तपुरा ब्लॉक के गांव कारलू निवासी दो वर्षीय बालक दिनेश को लाभान्वित किया गया। उसके पिता महादेवाराम ने बताया कि जन्म के समय से ही बालक के ऊपर का होंठ दो जगह से कटा हुआ था।खाने- पीने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उपचार नहीं करवा पाया। कार्यक्रम के तहत गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे की स्वास्थ्य जांच हुई तब उसका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।इसके बाद निशुल्क ऑपरेशन करवाया। कार्यक्रम प्रबंधक चरणसिंह, सहायक नोडल अधिकारी नंदूसिंह राजपुरोहित, हेमराज कुमावत का सहयोग रहा।





No comments:
Post a Comment