Breaking News
recent

नाकाबंदी के दौरान धरा गया आरोपी, ट्रक में रखे सामान को देख उड़े होश

प्रतापगढ़। सालमगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 40 कट्टों में भरे डोडा चूरा को जब्त किया है। दरअसल, छह क्विंटल डोडा चूरा के साथ वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करने में जुटी है।

 

नाकांबदी के दौरान की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से सवा 6 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपी चालक को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि पुलिस की टीम रतलाम-प्रतापगढ़ मार्ग पर श्रीखेडी व दलोट के बीच नाकांबदी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक प्रतापगढ़ से रतलाम की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब ट्रक चालक को रोकने का संकेत किया। ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को रोका और नीचे उतरकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपित चालक को पकड़ लिया।

 

संदेह के बाद ली तलाशी

पुलिस की पकड़ में आने के बाद चालक ने अपनी पहचान तारिफ पुत्र इन्सान खांन (24) निवासी पुरेलाल पोस्ट सराय आनादेव थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ होना बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपित चालक ने ट्रक में क्या माल भरा है, इस बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस पर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक में पुलिस को चालीस सफेद कट्टे प्लास्टिक के भरे हुए मिले। पुलिस ने जब कट्टों को खोलकर देखा तो कट्टो में भारी मात्रा में डोडा चूरा पाया गया।

 

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के द्वारा बरामद 40 कट्टों का कुल वजन 6 क्विंटल 25 किलोग्राम मिला है। पुलिस ने डोडा चूरा व ट्रक को जब्त कर चालक आरोपी तारिफ को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच अरनोद थाना प्रभारी हजारीलाल को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी है। पूछताछ के बाद ही राज खुल पाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.