Breaking News
recent

बिजली कंपनी पर फूटा लोगों का गुस्सा, स्मार्ट मीटर निकालकर लगाया ढेर

कोटा। शहर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा अभी थमा नहीं है। श्रीनाथपुरम् से सी सेक्टर में रविवार को निजी बिजली केईडीएल के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां रहने वाले लोगों ने घरों से स्मार्ट मीटर खोलकर एक जगह ढेर लगा दिए। पार्षद राखी गौतम और यहां के लोगों ने गत 8 अगस्त को प्रदर्शन करके स्मार्ट मीटर हटाने की चेतावनी दी। जब बिजली कंपनी ने मीटर नहीं बदले तो लोगों ने मीटर उखाडऩा शुरू कर दिया। रविवार को जब लोगों ने मीटर उखाड़े तो स्थानीय पार्षद को भी सूचना दी गई, इस पर उन्होंने कुछ लोगों को मोबाइल समझाइश करते हुए कहा, इस तरह कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है। यह राष्ट्र की संपत्ति है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां बिजली कंपनी से असुंष्ट उपभोक्ताओं ने करीब 150 मीटर हटाए गए, जिन्हें लोडिंग वाहन में भरकर आरकेपुरम स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में रख दिया।

यात्रियों की नाराजगी दूर करने के लिए रेलवे ने निकाली यह तरकीब...

स्थानीय नागरिक विद्याशंकर गौतम ने बताया कि जब लोग घरों से मीटर उखाड़ रहे थे तो केईडीएल के अधिकारियों का फोन उनके पास आया तो तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उसके बाद लोगों ने मीटर हटाना बंद किया। गौतम ने बताया कि लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए, इस तरह मीटर हटाना अनुचित है। इस तरह की समझाइश की जा रही है। इस मामले में निजी बिजली कंपनी केईडीएल ने विद्युत थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जरा संभलकर, मौत बनकर सड़क पर फर्राटा भर रहें है ये...

केईडीएल के सीईओ अभिजॉय सरकार ने बताया कि पिछले दिनों बैठक में यह हुआ था कि मीटर तेज चलने की शिकायत की जांच की जाएगी। उपभोक्ता सहायता केन्द्र भी खोले जा रहे हैं। बैठक में जो तय हुआ था, बिजली कंपनी वह सब कर रही है। ऐसे में मीटर हटा देना अनुचित है। मीटर सरकारी संपत्ति है। श्रीनाथपुरम के सी सेक्टर में मीटर हटाए जाने के मामले में विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.