Breaking News
recent

उंझा जा रही मिनी बस पलटी, नौ घायल

उंझा जा रही मिनी बस पलटी, नौ घायल
पिण्डवाड़ा. समीपवर्ती कांटल रोड पर उदयपुर से उंझा जा रही एक मिनी बस पलटने से नौ यात्री घायल हो गए। तीन जनों को सिरोही रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाई। बस को साइड में हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की।
दुर्घटना में लक्ष्मण सिंह पुत्र प्रेम सिंह राजपूत निवासी छोटा भाणुजा हल्टीघाटी, रोशन सिंह पुत्र राम सिंह रावत निवासी मिनकीयाबास कलागुमान दिवेर जिला राजसमंद, रतन पुत्र दौलत सिंह राजपूत निवासी करजा गोगुन्दा, बूंदीलाल पुत्र अन्नाजी रेबारी निवासी सायो का खेड़ा खमनोर जिला राजसमंद, मोहन पुत्र वजाजी गमेती निवासी पाटीया गोगुन्दा उदयपुर, मोहन पुत्र प्रेमाजी गमेती निवासी कुशलगढ़, शंकरलाल पुत्र बिजनी रेबारी निवासी सोया का खेड़ा खमनोर, राजूभाई पुत्र खीमाजी मीणा कुबरीया व सरजन सिंह पुत्र उदय सिंह राजपूत निवासी टीटेडा आमेर जिला राजसमंद घायल हुए।
चीनी से भरा टे्रलर नाले में गिरा, चालक
मामूली जख्मी
आबूरोड. आबूरोड-सरूपगंज फोरलेन पर ओर गांव के पास गुरुवार सुबह एक ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हुआ बत्तीसा नाले में गिर गया। सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार महेसाणा से सिरोही की तरफ जा रहा एक ट्रेलर गुरुवार सुबह ओर गांव के पास रेलिंग तोड़ते हुए बत्तीसा नाले में गिर गया। जिससे चालक को मामूली चोटें आई। ट्रेलर में शक्कर के कट्टे भरे हुए थे।

सफाईकर्मियों को अन्यत्र लगाने का विरोध
आबूरोड. शहर के अम्बाजी चौराहे पर सफाई कर्मचारियों ने नवनियुक्त सफाईकर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र लगाने के विरोध में स्वायत्त शासन मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कुछ दिनों पूर्व उपखंड अधिकारी की ओर से जारी आदेश में दो कर्मचारियों को तहसील कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगाने व अधिशासी अधिकारी के नवनियुक्त सफाई कर्मियों को रिलीव करने पर कर्मचारियों ने रैली निकालकर स्वशासन मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। विशाल कुमार, जतिनकुमार, पुखराज आदि ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताया कि जुलाई माह में नगरपालिका आबूरोड में 26 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती में सामान्य व ओबीसी वर्ग के सात कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र की जांच को लेकर वाल्मीकि समाज व सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके चलते जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। परंतु जांच कमेटी के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी आबू पर्वत द्वारा कुछ दिनों पूर्व दो कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तहसील कार्यालय की गई। विभाग की ओर से जारी आदेश केअनुसार सफाई कर्मचारियों से अन्य किसी पद पर कार्य नहीं करवाया जा सकता है। कार्मिकों ने दोनों कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति के नियमानुसार नहीं होने की शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आदेश निरस्त
उधर, उपखण्ड अधिकारी ने पूर्व में प्रतिनियुक्ति को लेकर जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.