Breaking News
recent

अगले सप्ताह से फिर मेघ होंगे मेहरबान, झमाझम बारिश होगी शुरू

जयपुर। बीते दस दिन से प्रदेश में बारिश का दौर थमा रहा है वहीं अगले सप्ताह के मध्य तक पूर्वी जिलों से होकर मानसून की वापसी के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। माना जा रहा है कि अभी हिमालय की तराई क्षेत्र में ठहरा मानसून अगले 48 घंटे में बिहार,झारखंड, उत्तराखंड, मेघालय, नगालैंड,मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सक्रिय हो जाएगा। वहीं 7 से 9 अगस्त के बीच मानसूनी मेघ प्रदेश का रुख कर पूर्वी जिलों को तर कर सकते हैं। फिलहाल बीते चौबीस घंटे में प्रदेशभर में बारिश का दौर थमा रहा है वहीं पश्चिमी जिलों में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट भी दर्ज की गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने से बादलों का मुवमेंट पूर्वी राज्यों की ओर शुरू हो रहा है वहीं प्रदेश के दक्षिण हिस्सों व गुजरात के तटीय क्षेत्र में बन रहे चक्रवाती तंत्र के असर से अगले सप्ताह प्रदेश में थमी मानसूनी हलचल फिर शुरू होने की उम्मीद है।
बीते तीन दिन से प्रदेशभर में मौसम सूखा रहा है। सिचांई विभाग के अनुसार बारिश नहीं होनेे पर प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक रुक गई है। बीसलपुर बांध में रोजाना दो सेंटीमीटर जलस्तर घट रहा है। आज सुबह बांध का जलस्तर 309.28 आरएल मीटर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं त्रिवेणी में भी पानी का बहाव अब एक मीटर से कम उंचाई पर रह गया है।बांध के केचमैंट एरिया के आस पास भी बारिश नहीं हो रही है।

राजधानी में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा है वहीं दिन और रात में पारा स्थिर रहा है। आज सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही नजर आई और करीब सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा से सुबह मौसम सुहावना रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व दिन का तापमान 33 डिग्री या उसके आस पास रहने का अनुमान है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.