प्रमोद सोनी/उदयपुर. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा चित्तौड़ जिले से उदयपुर जिले के डबोक में आज प्रदेश सरकार की गृहमंत्री माननीय गुलाबचंद कटारिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया के सानिध्य में पहुंची। जहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर ले जाई गई। जहां पर सर्व समाज, विभिन्न संगठनों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रात्रि में अस्थि कलश को पार्टी कार्यालय में रखा गया है। कल प्रात 9 बजे कलश को बेणेश्वर धाम के लिए रवाना किया जाएगा।
अस्थि कलश यात्रा के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के समस्त पदाधिकारी यात्रा के साथ सूरजपोल से पार्टी कार्यालय तक पैदल चले। पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों का कलश आज दोपहर डबोक पहुंचा जहां पर चित्तौड़ सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक दल्लीचन्द डांगी ने कलश यात्रा की अगवानी की और यहां पर पुष्पांजलि अर्पित कर अस्थि कलश रथ में सवार हुए। यहां से कलश यात्रा देबारी स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां से अस्थि कलश यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची जहां पर नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, गिर्वा प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, सहित ट्रांसपोर्ट आर्गेनाईजेशन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से राणाप्रताप नगर चौराहे ,राणाप्रताप नगर चौराहे से अस्थि कलश यात्रा को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी, महामंत्री मोहन गुर्जर, गोपाल जोशी के नेतृत्व में वाहनों द्वारा एस्कॉर्ट किया गया। ग्लास फैक्ट्री के यहां पार्षद हंसा माली, छौगालाल भोई, वेणीराम सालवी, राजेंद्र जैन, भगवती लाल चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के लव बागड़ी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा, ठोकर चौराहे, सेवाश्रम चौराहे से कुम्हारों का भट्टा पहुंचा जहां स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। सूरजपोल चौराहे , उदियापोल से अस्थि कलश पटेल सर्कल स्थित स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी भवन भाजपा कार्यालय पर लाया गया।
READ MORE : हे भगवान! ये कैसी मानवता... मां गंभीर हालत मानकर मृृृत बच्ची को अस्पताल के गेट पर लेकर 8 घंटे बिलखती रही..
जहां पर प्रदेश सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, प्रधान खूबीलाल पालीवाल, शहर जिला महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, डॉ. किरण जैन, मोतीलाल डांगी आदि द्वारा अस्थि कलश को पार्टी कार्यालय पर आमजन के दर्शनार्थ रखा गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार प्रातः 9 बजे तक अस्थि कलश आमजन के दर्शनार्थ रखा जाएगा तत्पश्चात् अस्थि कलश यात्रा जवाहर नगर स्थित सिंधु ,कृषि उपज मंडी रेती स्टैंड ,सेक्टर 9 सविना चौराहे ,तितरडी, डाकन कोटड़ा क्षेत्र में अस्थि कलश पर गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, जिला मंत्री श्यामसुंदर सुथार, मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया, जावर माता मण्डल के लक्ष्मण महाराज एवम नांदेश्वर मण्डल के दिनेश गुर्जर के सानिध्य में मंडलो के कार्यकर्ता, नागरिको एवम पंचायतों के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि करेंगें, तत्पश्चात बांसवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2 बजे के करीब अस्थियों का बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम पर विसर्जन किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment