Breaking News
recent

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जैसलमेर. गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान के तहत युवा इकाई दीया की ओर से जिले मे विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है । दीया के प्रवक्ता महिपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार शाम को परचा गणेश मन्दिर पर पंचवटी स्थपना की गई, जिसमे पीपल, बरगद, आंवला, नीम आदि का पौधरोपण किया गया । इस अवसर पर जितेन्द्र चूरा, राधेशयाम ओझा, जितेन्द्र पुरोहित, अरुण जोशी, हरीश पुरोहित, धर्मेन्द्र ओझा, गिरिश जगाणी, मनोज पुरोहित, चन्दन ओझा सहित दीया के चन्द्रशेखर आचार्य, नरेन्द्र सिंह भाटी, मोहित कुमार, सांवता, आशु सिंह, नरपत लाल शर्मा आदि ने श्रमदान कर सहयोग किया । पौधारोपण के बाद दीया जैसलमेर प्रभारी जेपी व्यास की उपस्थिति में युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बैठक में हुई स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा
मोहनगढ़. कस्बे में शनिवार को विद्यालय संकुल के तहत आने वाले सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आसकरण प्राचार्य ने की। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी की सहमति से सोमवार से प्रात: नौ बजे से शारीरिक व्यायाम व परेड का पूर्वाभ्यास करने का समय निर्धारित किया गया। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में शारीरिक व्यायाम व परेड करवाई जाने का निर्णय किया। सभी विद्यालयों की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। व्यवस्थाओं का निर्धारण आगामी दिनों में आयोजित होने वाली बैठक में तय किया जाएगा। इस बैठक में काबूल राम पंवार, चांद मोहम्मद, अनिल पुरोहित, नरेष कुमार, इंद्रपाल अरोड़ा, सोमदत्त गर्ग, भाखर सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह भाटी, मोती लाल, अंजना लोहिया, जगदीष सिंह, जाबिल खां कोटवाल, बनवारी लाल चौधरी, कुलदीप पारीक, जेठा राम पन्नु, रायसिंगा राम पंवार, चंद्रपाल सिंह, भैरा राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.