Breaking News
recent

ये कैसी मां, बेटी पर बना रही देहव्यापार करने का दबाव

बुरहानपुर. शहर के बोरवाड़ी क्षेत्रमें मुजरे की आड़ में चलने वाली देह व्यापार की बात फिर एक बार सामने आई। इस बार मामला एक परिवार के बीच विवाद का है।जहां एक महिला ने अपनी मां पर आरोप लगाया कि उसे और उसकी छोटी बहन को देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर उसके मामू और जीजा मुंह पर तेजाब डालकर खूबसुरती मिटा देने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर महिला अपने पति के साथ शिकारपुरा थाना में पहुंची। जहां महिला ने कहा कि भाजपा नेता उसे शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
बोरवाड़ी निवासी 21 वर्षीय महिला बुधवार दोपहर शिकारपुरा थाना में अपने पति और चाचा जो मनमाड़ महाराष्ट्र निवासी है उनके साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने इनकी शिकायत दर्जकर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। महिला ने यह भी कहा कि देह व्यापार पूरी बोरवाड़ी में नहीं बल्कि एक ही घर में चलता है।
यह है पूरा मामला
१९९३ बोरवाड़ी की रहने वाली एक महिला का विवाह मनमाड़ महाराष्ट्र में रहने वाले व्यक्ति से हुआ था। इनकी तीन बेटी है। दो साल पूर्व मां अपनी तीनों बेटियों को लेकर बुरहानपुर में आ गई। जहां अपनी दोनों बड़ी बेटियों से वह देहव्यापार कराने लगी। इसी बीच दो नंबर की बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम हो गया और वह घर छोड़कर मुंबईगईजहां १९ दिसंबर १७ को कोर्ट मैरेज कर लिया। अब छह माह पूर्व वह वापस बुरहानपुर में आकर अपनी पति के साथ रहने लगी। लेकिन यहां पर उसकी मां उसकी बेटी पर देह व्यापार के लिए फिर दबाव बनाने लगी। जहां बेटी ने इस बात से इनकार कर दिया। शिकायतकर्तामहिला का कहना कि मेरी मां मेरी छोटी बहन जिसकी उम्र १५ साल हैउसे भी इस देहव्यपार में धकेलना चाहती है। पंद्रह दिन से वह घर पर नहीं है। मेरे साथ भी खूब अत्याचार किए गए। इसके मेरे हाथ पर निशान भी है। मैं मंगलवार रात १२ बजे थाने पर शिकायत करने भी पहुंची।जहां पुलिस ने मेरे जीजा और मामू को पकड़कर थाने पर भी लाई, जो मुझ पर देहव्यापार कराने का दबाव बना रहे थे। लेकिन इनके फोन पर कुछदेर में भाजपा नेता आए और उन्हें छुड़ाकर ले गए।नेता कहने लगे मीडिया और कानून हमारी जेब में रहता है। महिला ने बताया कि इसके पूर्व२ जुलाईको भी शिकायत की थी, लेकिन कुछनहीं हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.