जैसलमेर. जोधपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी 24 अगस्त को जैसलमेर शहर से करेंगी। पूर्व में उनकी यात्रा का आगाज जैसलमेर की विख्यात शक्तिपीठ तनोटराय देवी के मंदिर से होना निर्धारित था, लेकिन अब उनका तनोट यात्रा कार्यक्रम नहीं बन रहा है। वहीं जैसलमेर के हनुमान चौराहा पर आमसभा से पहले मुख्यमंत्री स्थानीय पुलिस लाइन में महिलाओं की बैठक लेंगी। जिसे ‘शक्ति सम्मेलन’ का नाम दिया गया है। जैसलमेर जिला प्रशासन व भाजपा संगठन शहर में इन दोनों कार्यक्रमों के साथ रामदेवरा में आयोजित होने वाली सभा की तैयारियों में दिन-रात एक किए हुए हैं। मु यमंत्री की यात्रा को लेकर जयपुर से अधिकारी और भाजपा नेताओं ने यहां आकर मोर्चा संभाल लिया है।
‘क्षत्राणी’ नहीं अब ‘शक्ति’स मेलन
पूर्व में मुख्यमंत्री का जैसलमेर दौरे के दरम्यान राजपूत समाज की महिलाओं के साथ विषेष संवाद कार्यक्रम ‘क्षत्राणी सम्मेलन’ के तौर पर बनाया गया था, लेकिन इस सम्मेलन के खिलाफ बाड़मेर में उठी आवाजों के बाद इसे छत्तीस कौमों की महिलाओं के कार्यक्रम में तब्दील कर दिया गया है। शक्ति स मेलन के आयोजन की बागडोर संभालने वाली जयती सिंह दासपा ने ‘पत्रिका’ को बताया कि 24 तारीख को मु यमंत्री जैसलमेर की पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे महिलाओं को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राजपूत समाज के साथ सभी वर्गों की महिलाएं भारी संख्या में भाग लेंगी।
यह रहेगा यात्रा कार्यक्रम
जिला कलक्टर ओम कसेरा ने बताया कि मुख्यमंत्री 24 तारीख को विमान से जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन मैदान में आएंगी। जहां उनका सुबह 10 बजे शक्ति स मेलन को स बोधित करने का कार्यक्रम है। वहां से वे हनुमान चौराहा जाएंगी। जहां गौरव यात्रा के तहत आमसभा रखी गई है। आमसभा के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए रामदेवरा जाएंगी। वहां बाबा रामदेव की समाधि की पूजा-अर्चना के बाद बाबा रामदेव पेनोरमा स्थल पर आमसभा लेंगी। रामदेवरा से यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ से वे जोधपुर जिले के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। जैसलमेर में गौरव यात्रा के प्रभारी यूआइटी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तनोट नहीं जाएंगी।





No comments:
Post a Comment