चतुर्थ श्रेणी कर्मी के दो व लिपिक का
एक पद रिक्त
सिरोही. नवारा का आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।स्कूल में 20 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 13 ही कार्यरत हैं।
विडम्बना तो यह है कि स्कूल की सफाई व्यवस्था व अन्य काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के दो पद स्वीकृत हैं लेकिन पिछले 4-5 साल से खाली हैं। लिपिक का एक मात्र पद खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में शिक्षकों व प्रधानाचार्य को पढ़ाई के साथ यह व्यवस्था भी संभालनी पड़ रही है।
कमरों की कमी होने से कक्षाएं बरामदे व हॉल में बैठानी पड़ रही है। 1 से 5वीं तक की कक्षाएं अन्य भवन में संचालित की जा रही हैं। वहीं 6 से 12वीं तक की कक्षाएं मुख्य भवन में चलती हैं। वहां विद्यार्थियों के बैठने के लिए केवल चार कमरे ही हैं। ऐसे में चार और कमरों की आवश्यकता है। हालांकि प्रधानाचार्य के प्रयास से स्कूल में रंग-रोगन व दूसरी सभी सुविधा हो गई हंै। स्कूल में नामांकन 322 है।
स्कूल में कर्मचारियों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई। रमसा ने चार कमरों के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-उम्मेदसिंह दियोल प्रधानाचार्य, स्कूल नवारा
अनियमितता को लेकर सिरोडी स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस
सिरोही. जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सोहनसिंह ने शनिवार को सिरोड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सुबह आठ बजे 12 कर्मचारी देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। 12 में से 3 कर्मचारी 8.05 बजे पहुंच गए थे। कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होने पर प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद गुलाबगंज स्कूल का निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा सही तरीके से चल रही थी। भैरूगढ़ स्कूल में स्कूली गतिविधियों की जानकारी लेकर 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश दिए।





No comments:
Post a Comment