Breaking News
recent

रिश्वत पकडऩे पहुंची एसीबी, मामला लेनदेन का निकला!

भीलवाड़ा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष शाखा को एक बार फिर परिवादी के कारण बैकफुट पर आना पड़ा। एसीबी को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बिल पास कराने के लिए सहायक कृषि अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। एसीबी टीम टे्रप करने पहुंच गई। अधिकारी को पकड़ भी लिया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने जो राशि रिश्वत की बताई, बकाया लेनदेन की थी। एेसे में मामला संदिग्ध मानते हुए अधिकारी को छोड़ दिया गया। हालांकि एसीबी मामले की पड़ताल कर रही है। शिकायत झूठी निकलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राशि रिश्वत की सिद्ध होने पर अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

 

दरअसल, 27 अगस्त को बड़ला के कृषि पर्यवेक्षक सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने एसीबी को एक शिकायत दी। सीआइ-एसीबी शिवप्रकाश टेलर के अनुसार शिकायत में शेखावत ने आरोप लगाया कि सवाईपुर सहायक कृषि अधिकारी उमरावसिंह सोलंकी 14 अगस्त को महिला अभ्यार्थियों को कराई गई टे्रनिंग का बिल पास करने की एवज में १२०० रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराया, तो उसमें भी 1200 रुपए की बात सामने आई।


जांच की तो मामला उल्टा निकला

एसीबी ने कृषि अधिकारी सोलंकी से पूछताछ की। सोलंकी का कहना था कि वे शेखावत से 1170 रुपए मांगते थे। 1200 लेकर 30 रुपए वापस देने लगे, लेकिन शेखावत ने लेने से मना कर दिया।

 

पुलिस ने दूर की गोवंश को लेकर अफवाह

माण्डल. क्षेत्र के अजमेर रेलवे ओवरब्रिज के निकट गोवंश की हत्या का मामला अफवाह निकला। पुलिस ने स्थिति साफ करते हुए इसे गलतफहमी में फैली अफवाह बताया। गोरक्षक दल में दो घटनाओं को लेकर रोष फैल गया था। इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया था।
गौरक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि 22 अगस्त को लक्ष्मीपुरा के निकट पिकअप में गोवंश को एक व्यक्ति ने लहूलुहान देखा था। पुलिस ने खुलासा किया कि पिकअप में गोवंश लहूलुहान नहीं था बल्कि हीराजी का खेड़ा निवासी व्यक्ति के बैल की अज्ञात कारण से मौत हो गई थी। उसे कुत्तों ने नोंच दिया था। सूचना पर मृत पशु उठाने वाले पिकअप में बैल को ले गए।

 

एेसे में फै ली अफवाह गलतफहमी का नतीजा थी। अन्य घटना में 27 अगस्त को पिकअप में बछड़े को तस्करी कर ले जाना बताया। पुलिस ने इसकी भी स्थिति साफ की। कहा, हीराजी का खेड़ा के सुखदेव गुर्जर ने बेटी की शादी में बछड़ा दान किया था। उसे वाहन में जसवंतपुरा ले जा रहे थे। माण्डल थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.