Breaking News
recent

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस चूल्हा दिलाने के बहाने बलात्कार

मानपुर. मानपुर थाने में एक विवाहिता ने हिण्डौन में कार्यरत एक गैस एजेन्सी मैनेजर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने अनुसार सांथा निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज कराया कि गुरुवार को हिण्डौन में कार्यरत एक गैस एजेन्सी मैनेजर सीताराम उसे सिकंदरा से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा दिलाने के बहाने लेकर आया।

 

सिकंदरा से मानपुर के बीच एक होटल के समीप उसने बलात्कार किया। शुक्रवार को विवाहिता ने मानपुर थाने आकर मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

 

बलात्कार के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

 


बांदीकुई. बालाहेड़ा में नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में आरोपी शिक्षक महेन्द्र मीणा को पुलिस ने दौसा न्यायालय में पेश किया। पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां ने बताया कि उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ दौसा की टीम ने शुक्रवार को बालाहेड़ा पहुंच मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

 

समिति अध्यक्ष अशोक मुद्गल, सदस्य गोकुलप्रसाद अवस्थी, पं. राधेश्याम शर्मा, संजय पारीक एवं सुनीता शर्मा ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली। प्रथम दृष्ट्या पीडि़ता के बयान लेने पर बलात्कार की पुष्टि होना पाया गया। पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।

 

पीडि़त परिवार ने कहा कि आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहा है। इस बारे में भी पुलिस को अवगत कराया। पीडि़ता के पिता ने समिति के पदाधिकारियों से आर्थिक सहायता दिलाने एवं बालिका को अन्यत्र स्थान पर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई।

 

इस पर न्यायपीठ ने बालिका गृह दौसा में रखकर शिक्षा की समुचित व्यवस्था कराने व न्याय के लिए नि:शुल्क विधिक सेवा के लिए सरकारी अधिवक्ता भी मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। समिति ने पुलिस को सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने मामले की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी है। (ए.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.