Breaking News
recent

मेवाड़ में पूरा हुआ वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा का सफर , इस दौरान यह सब रहा खास, देखें विडियो

उदयपुर
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा मेवाड़ संभाग में पूरी हो गई है। सीएम नें 7 दिन की इस यात्रा में उदयपुर संभाग की 28 में से 23 विधानसभा सीटों मे जाकर करीब 886 किलोमीटर का सफर तय किया। आज मुख्यमंत्री ने चित्तोड़ के सांवलिया जी के दर्शन कर आखिरी दिन की यात्रा शुरू करते हुए उदयपुर के मावली विधानसभा में समापन किया। सियासी तौर पर आज की यात्रा को लेकर सभी की नजरें मेवाड़ की हाॅट सीट वल्लभनगर के भीण्डर में हुई सभा पर थी। यहां रणधीरसिंह भीण्डर ने हजारों की भीड जुटाकर मुख्यमंत्री को अपनी ताकत दिखा दी। आज भीण्डर के भाजपा में शामिल होने के कयास थे। सीएम ने अपनी ओर से यह कहते हुए न्यौता भी दे दिया की नाराजगी भुलाकर एक परिवार बन जाएं। अब गेंद रणधीरसिंह के पाले मे चली गई है। इस सभा में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया मौजूद नही रहे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा के आखिरी दिन वल्लभनगर और मावली विधानसभा क्षेत्र मे पहुंची। सीएम ने इससे पहले चित्तोडगढ के प्रसिद्ध मण्डफिया स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन कर यात्रा आगे बढाई। सांवलियाजी के दर्शनो के साथ सीएम ने प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया,चित्तोड़ सांसद सीपी जोशी,यूडीएच मिनिस्टर श्रीचंद कृपलानी समेत पूरा लवाजमा था। सीएम का रथ चिकारडा,मंगलवाडा होते हुए कीर की चैकी पहुंचा।

इस बीच जगह जगह रथ का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने जनता को रथ से ही संबोधित किया और उनका अभिवादन स्वीकारा। कीर की चैकी पर पहुंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह,विधायक रणधीरसिंह,मावली विधायक दलीचंद डांगी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कुंवर सैकड़ो समर्थको के साथ सीएम की अगवानी करने पहुंचे। यहां से यात्रा संयोजक गुलाबचंद कटारिया रथ को भीण्डर की तरफ मोडने का इशारा कर खुद भटेवर निकल गए। चित्तोड सांसद सीपी जोशी भी भीण्डर सभा में नहीं पहुंचे। वहीं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीण्डर की सभा में नही जाकर भटेवर में स्वागत का कार्यक्रम किया।

मुख्यमंत्री का भीण्डर पहुंचने से पहले कीर की चैकी से भीण्डर सभा स्थल तक जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। हजारों की भीड जुटाकर जनता सेना सुप्रीमो और वल्लभनगर के निर्दलीय विधायक ने अपनी ताकत दिखा दी। सीएम ने सभा स्थल पर पहुंचकर वल्लभनगर क्षे़त्र मे हुए विकास कार्यो पर लगाई गई प्रदर्शनी देखी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने भीण्डर के नए कार्यो का लोकार्पण किया वहीं कुछ कार्यो का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए हम पूरे प्रदेश को एक परिवार में बांधने का प्रयास कर रहे है। सबकी आवाज एक ही है हम कोई जात पांत नही करते है। सीएम ने रणधीरसिंह भीण्डर को पार्टी में आने का एक तरह से न्यौता देते हुएं गेंद विधायक भीण्डर के पाले मे फेंक दी। उन्होने अपने भाषण में कहा कि सब एक हो जाओ नाराजगी दूर करो और परिवार मे आ जाओ। यह सरकार आपकी है। ऐसा होगा तो भीण्डर,उदयपुर और प्रदेश के सब काम हो जाएंगे। लेकिन रणधीर सिंह ने यहां पार्टी में शामिल होने की कोई घोषणा नही की। सीएम ने 14 अगस्त को शहादत दिवस में आने का निमंत्रण भी दे दिया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.