Breaking News
recent

जिले में छह ब्लॉक में मिली मॉडल स्कूल सुविधा, चार ब्लॉक के बच्चे अब भी वंचित

पाली. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मॉडल स्कूल से अब तक आधा जिला ही लाभान्वित हो पाया है। जिले के चार ब्लॉक एेसे हैं जहां ये योजना साकार नहीं हो पाई है। जिले में रायपुर मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, बाली तथा पाली मुख्यालय के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। विभाग की ओर से अब तक स्वीकृति नहीं आने का हवाला दिया जा रहा है।


चारों जगह भूमि की स्वीकृति
रायपुर, मारवाड़ जंक्शन, बाली व पाली में इन विद्यालयों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई थी। इसके प्रस्ताव भी बनाकर राज्य सरकार को भिजवा दिए, लेकिन तीन साल में अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई।


ये मिलती है सुविधा
मॉडल स्कूल निजी विद्यालयों की तर्ज पर खोले गए हैं। इन विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। विद्यालय में बीस कम्प्यूटर उपलब्ध करवाए गए हैं। आधुनिक कम्प्यूटर लैब भी है। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे है। विद्यालय में लाइब्रेरी, साइंस लैब है। आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ड्राइंग, म्यूजिक और योगा के का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए विशेष दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है।


लगती है लाइन
सरकारी स्तर पर सुविधा सम्पन्न विद्यालय उपलब्ध होने के कारण वर्तमान में इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए लाइन लग रही हैं। निर्धारित सीटों के लिए बहुत अधिक आवेदन आने लगे हैं।


इन्होंने कहा
&जिले में दस स्थानों पर मॉडल स्कूल खुलने थे। वंचित चार स्थानों पर भूमि आवंटित हो गई थी। इनके प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के पास भिजवा दिए हैं। स्वीकृति के अभाव में रायपुर, मारवाड़ जंक्शन, बाली व पाली में मॉडल स्कूल नहीं खुल पाए हैं।
मुकेश मीणा, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक, रमसा

प्रतिभाओं का करेंगे सम्मान
पाली. नगर परिषद के ऑडिटोरियम में गौ विज्ञान अनुसंधान व सामान्य ज्ञान परीक्षा समिति जोधपुर के तत्वावधान में रविवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह व प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन होगा। समारोह में गौ विज्ञान अनुसंधान व सामान्य परीक्षा २०१७-१८ में राज्य, जिला व तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, संत महेश्वरानंद, विधायक ज्ञानचन्द पारख व नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा शिरकत करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.