Breaking News
recent

सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान देश के लिए सर्वोपरि

हिण्डोली. बूंदी. राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले सैनिकों व उनकी वीरांगना का सम्मान देश का सबसे बड़ा सम्मान है। यही हमारे लिए सर्वोपरि है। मीणा रविवार दोपहर को कस्बे के गणेश बावड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान, पूर्व सैनिक व वीरांगना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश के लिए लड़े उसका सम्मान ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह में भी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व नवनियुक्तकर्मचारियों का सम्मान किया। मीणा ने कहा कि हिण्डोली के लोगों से मीरा-कृष्ण की भक्ति का संबंध हो गया है। यहां के लोगों के लिए वे दिन रात सेवा के प्रयास करेंगे। कोई भी काम हो तो जयपुर आए उन्हें निराश वापस नहीं लौटना पड़ेगा।

समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने की।राष्ट्रीय मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष राजाराम मीणा ने कहा कि हिण्डोली में मीणा समाज छात्रावास के लिए 5 बीघा भूमि आवंटन कराकर सांसद कोष से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

मीणा ने यहां सभा में यह भी कहा कि 10 वर्ष तक वनवासी रहे, लेकिन जहाज के पंछी की तरह वापस लौट आए। समारोह में पूर्व जिला कलक्टर शिवजीराम मीणा, राम कुमार मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला उपप्रमुख आशा मीणा, टोडारायसिंह प्रधान शीला मीणा, नैनवां प्रधान प्रसन्ना मीणा, केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, महासभा के मुख्य सचिव जगदीश मीणा, महासचिव बाबूलाल मीणा, बालू राम मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि व मीणा समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन शंभू दयाल मेहरा, डॉ. रश्मि मीणा ने किया।

आरक्षण का मसला संसद में उठाया
मीणा ने आरक्षण के मसले पर कहा कि 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया। जिसका लाभ विरोधी पार्टी ने उठाया।दलितों को बरगलाकर देश में हिंसा फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उन्होंने पुरजोर तरीके से मामला उठाया। जिसे सरकार ने दलितों को राहत दी।

13 जिलों में जल्द मिलेगा पीने का पानी
सांसद ने कहा कि 1989 से 13 जिलों को पानी की मांग को लेकर विधानसभा व संसद में उठा रहा था। जिसपर राजस्थान सरकार ने प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेज दिए।यह प्रस्ताव स्वीकृत होते ही प्रदेश के १३ जिलों को पीने का पानी मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि बूंदी में बूंदा मीणा स्मारक के लिए 2 बीघा भूमि आवंटन कर दी है।

यात्रा में समस्या भी उठाना
मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के तहत हिण्डोली आएंगी। तब उन्हें यहां की समस्याएं भी बताना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.