नई दिल्ली । नेपाल क्रिकेट के लिए 1 अगस्त यादगार बन गया, अपना पहला ODI खेलने उतरी नेपाल की टीम नीदरलैंड्स से मैच तो हार गई लेकिन इस टीम ने लाखों दिल जरूर जीत लिए । हाल ही में आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। नीदरलैंड्स ने दो मैचों की ODI सीरीज के पहले वनडे में डेब्यू मैच खेलने उतरी नेपाल की टीम को 55 रन से हरा दिया। इस जीत से नीदरलैंड की टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
50 ओवर भी नहीं खेल पाएं
नेपाल वनडे में पदार्पण करने वाली विश्व की 27वीं टीम बन गई है । पारस खड़का की कप्तानी वाली नेपाल को वनडे खेलने का दर्जा 15 मार्च को प्राप्त हुआ था। नीदरलैंडस की ओर से रखे गए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। नेपाल की टीम 41.5 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई। नेपाल की ओर से ओपनर ज्ञानेंद्र माल्ला ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। उन्होंने 61 गेंदों पर 8 चौके लगाए। दिपेंद्र सिंह ने 33 जबकि अनिल साह ने 21 रन बनाए।तो कप्तान पारस ने 12 रन का योगदान दिया।
नेपाल के कप्तान ने लिए चार विकेट
नेपाल टीम के चार बल्लेबाज डक पर आउट हुए । और केवल चार बल्लेबाज ही दहाई के आकड़े तक पहुंच सके । नेपाल के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।बाकी तीन ने 1, 4 और 9 रन बना कर पवेलियन लौट गए । पीटर शिलर ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके । मिचेल रिपोन ने नीदरलैंड्स की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन बनाएं । और उन्हें अपनी इस पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया । नेपाल की तरफ से पारस ने 26 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके ।
नेपाल टीम पर होगी नजरे
नेपाल में जैसी राजनैतिक परिस्थितियां हैं, उस लिहाज से क्रिकेट टीम ने जैसा प्रदर्शन अपने पहले ही मैच में किया है वो देख कर लगता है एशिया को एक और अच्छी टीम मिल गई है । यह देखना रोचक होगा आने वाले दिनों में यह टीम कोई बड़ा उलटफेर करती है या नहीं ।





No comments:
Post a Comment