Breaking News
recent

बोले साहब..ऐसी कर देंगे शहर की हालत, आप भी नहीं पहचान पाएंगे इसको

अजमेर.

नगर निगम में भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर महापौर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आमजन को सड़क, नाली, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर का विकास किया जाए जिससे आमजन को लाभ मिल सके।

उन्होने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या स्टेशन रोड व कचहरी रोड पर यातायात जाम की है। इससे निपटने के लिए गांधी भवन, आगरागेट ,स्टेशन रोड कचहरी रोड पर एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है।

नाले पक्के किए जाएंगे : महापौर ने कहा कि शहर में बह रहे विभिन्न नालों के बैड पक्का किया जाएगा। ताकी निचली बस्तियों में पानी नहीं भरे और बरसात के दौरान लोगों दिक्कत नहीं हो। नालों का कवर किया जाएगा जिससे आवागमन में के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल सके।

अतिक्रमण हटाना सतत प्रक्रिया :

बाजारों में जाम अतिक्रमण के मामले में महापौर का कहना है कि यह सतत प्रक्रिया है। इसकी सख्ती की जाएगी। एनजीओ को भी शामिल किया जाएगा। अवैध निर्माण व अतिक्रमण के मामलों में प्रभावी की कार्रवाई की जाएगी।

शहर को साफ सुथरा रखें आमजन :
महापौर ने आमजन से अपील कि वे शहर को साफ सुथरा रखें। कूड़ा कचरा निर्धारित जगह पर ही डालें तथा सभ्य नागरिक होने का परिचय दें।यह बताई उपलब्धियां

रैन बसेरे : जेएलएन अस्पताल में 50 पुरुषों व 50 महिलाओं के रैन बसेरे बनाए गए हैं। चल रहे रैन बसेरों को सही रूप में संचालित किया जा रहा है इनमें टीवी तथा बिस्तर की व्यवस्था नि:शुल्क है।

स्मार्ट सिटी : विश्रामस्थली पर पाथवे का निर्माण, 8 गार्डन में स्मार्ट गार्डन के कार्य, डीवीडिंग मशीन की खरीद, ओपन जिम, बाईक शेयरिंग।

हृदय योजना : गांधी भवन, शहीद स्मारक, केईएम भवन, क्लॉक टावर, भवनों का निखार, आनासागर पर करीब 1.5 किलोमीटर चौपाटी का निर्माण (चौपाटी, फूड क्षेत्र, झरना)। सुभाष उद्यान का आमूल चूल परिवर्तन, नया बाजार की बिल्डिंग पर कलर व हेरिटेज वाक बना पुरातत्व की बिल्डिंग की ओर लोगों का आकर्षण।

लाइट: नगर निगम क्षेत्र में एलईडी लाइट लगवाई गई। इससे बिजली बिल में कमी आई। नगर निगम की बिल्डंग पर सोलर प्लांट लगाया गया इससे बिजली की बचत हो रही है। नगर निगम, गांधी भवन, शहीद स्मारक, पुनानी चौपाटी पर लाईट फव्वारे लगा कर सजावट की गई।
सुगम यातायात : पुष्कर रोड पर जाम से मुक्ति, नसियाजी के यहां स्मार्ट उपाय, गांधी भवन के सामने दो स्मार्ट उपाय, तोपदड़ा मोड़ पर स्मार्ट उपाय तथा पुरानी आरपीएससी।

सफाई : डो टू डोर सम्पूर्ण 60 वार्ड में। सफाई के साथ मेन रोड की नियमित सफाई। एस्केप चैनल व नालों की नियमित सफाई।

जन सहयोग से करवाए यह कार्य
विजय स्मारक बजरंग गढ, मिराज मॉल के सामने पहाड़ी, नेहरू गार्डन मेडिकल चौराहा, अजय नगर पार्वती उद्यान, भगत सिंह पार्क, वीर उद्यान, महावीर उद्यान, आदर्श नगर उद्यान, महावीर कॉलोनी उद्यान। सागर विहार की पाल पर 1 करोड़ खर्च। इसके अलावा गांधी भवन सभागार, पुस्तकालय, चल पुस्तकालय, शिवाजी पार्क कृष्णगंज, वाडों में करोड़ों रुपए के कार्य। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम तथा रंगलहर के माध्यम से शहर की दीवारों का सौदर्यीकरण।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.