पोकरण. स्थानीय उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी व उपखण्ड अधिकारी अनिलकुमार जैन ने सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों में कई जगह एक व्यक्ति के दो नाम तथा कई लोगों के एक से अधिक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ऐसी मतदाता सूचियों की गहनता से जांच करने, छंटनी कर एक नाम हटाने, अशुद्ध नामों को शुद्ध करने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान करने, उसकी सूची तैयार कर जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 जुलाई से 21 अगस्त तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर टिप्पणी करने, डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 15 जून तक किए गए कार्य का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की व्यवस्था, क युनिकेशन प्लान, कार्ययोजना तैयार करने, मतदान केन्द्र संबंधी समस्या अवगत करवाने, मतदाता सूचियों को अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा पहुंची भणियाणा
पोकरण. बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा क्षेत्र के भणियाणा गांव पहुंची। यहां आमसभा का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रवेन्द्र प्रताप, प्रदेश संयोजक मास्टर भंवरलाल सुखाडिय़ा, सहसंयोजक मोतीलाल मेनसा, जिला प्रभारी घेवरराम गर्ग, रावल गोदारा, जोधपुर जिला संयोजक भंवरलाल पूनावत ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज आज भी समानता के संघर्ष कर रहा है। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सित बर को इस यात्रा का जयपुर में समापन किया जाएगा। उन्होंने इस यात्रा को समर्थन देने व समानता के लिए संघर्ष करने का आग्रह किया।
स्थायी रूप से लगाए जाएंगे 30 सीसीटीवी कैमरे
रामदेवरा. गांव में ग्राम पंचायत की ओर से 30 से अधिक जगहों पर स्थाई रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि रामदेवरा धार्मिक स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु आते है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति पर नजर रखने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। सरपंच भूरीदेवी मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से निजी आय से भीड़ भाड़ भरे स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव में पोकरण रोड, करणी द्वार, रेलवे स्टेशन रोड, मेला चौक सहित जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम ग्राम पंचायत में बनाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment