नई दिल्ली। इंडिया-ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका-ए के आठ विकेट 246 रनों पर ही चटका दिए। दिन का खेल समाप्त होने तक मालुसी सिबोटो 13 और बेयुरान हेनड्रीक्स छह रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका-ए के लिए सबसे ज्यादा 94 रन विकेटकीपर रुडी सेकेंड ने बनाए।
यह भी पढ़ें-ENG vs IND: इतिहास रचने के बेहद करीब जा कर चूक गई भारतीय टीम, इंग्लैंड ने दर्ज की जीत
यह भी पढ़ें-200 रन बनाने के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
सिराज ने झटके 3 विकेट-
इंडिया-ए के लिए पहले दिन तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने 19 के कुल स्कोर पर पीटर मलान (7) का विकेट ले मेहमान टीम को पहला झटका दिया। सिराज ने अपने अगले ओवर में जुबेर हमाजा को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान खाया जोंडो (24) और सेनुरान मुथुसामी (23) को नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया। इस बीच दूसरे सलामी बल्लेबाज सारेल इरवी (47) को आउट कर रजनीश गुराबानी ने अपना खाता खोला। रूडी एक छोर संभाले खड़े हुए थे, लेकिन सिराज ने उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया। सिराज ने उन्हें 238 के कुल स्कोर आउट किया। रूडी ने अपनी पारी में 139 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। सिराज के नाम 3 विकेट वहीं नवदीप सैनी और गुरबानी ने 2-2 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें- BREAKING: भारत की हार के बाद ईशांत शर्मा पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना
यह भी पढ़ें- INDIA VS ENGLAND : भारत की हार के 5 मुख्य कारण
चहल ने झटका 1 विकेट-
सिमित ओवरों की भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिला। उन्होंने 19 ओवर में 54 रन दिए और एक विकेट झटका। अक्षर पटेल को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 17 ओवर गेंदबाजी कर 35 रन खर्चे ।





No comments:
Post a Comment