Breaking News
recent

राजस्थान के इस शहर में कांग्रेस उतरी सड़को पर, इस मांग के पूरा नहीं होने पर दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कोटा. कोटा में विद्युत वितरण कर रही निजी कंपनी केईडीएल के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को केईडीएल भगाओ कोटा बचाओ मंच की ओर से बिजली कंपनी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी ओर मीटर हटाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेसियों ने आरके पुरम थाने का घेराव किया। केईडीएल भगाओ कोटा बचाओ मंच से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार सुबह डीसीएम रोड स्थिति आटीआई परिसर के बाहर इकट्ठे हुए। अभियान के संयोजक हिम्मत सिंह हाड़ा ने मौजूद सभी लोगों का अपने रक्त से तिलक किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए यह लोग एयरोड्रम सर्किल और गुमान पुरा बाजार होते हुए कोटडी रोड स्थिति केईडीएल के मुख्य कार्यालय के बाहर तक जा पहुंचे।

केईडीएल कार्यालय के बाहर पहले से मौजूद भारी पुलिस जाप्ते ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में मौजूद यह कार्यकर्ता सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। अभियान के संयोजक हिम्मत सिंह हाड़ा ने कहा कि जब तक निजी बिजली कंपनी शहर नहीं छोड़ती तब तक यह आंदोलन बंद नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निजी बिजली कंपनी को शह देने का आरोप लगाया। थाने का किया घेराव दूसरी ओर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरके पुरम थाने का घेराव किया। बारिश के बाद भी यह लोग थाने के बाहर से नहीं हटे। पार्षद राखी गौतम ने बताया कि श्रीनाथपुरम के सेक्टर सी में जिन लोगों के घर केईडीएल ने स्मार्ट मीटर लगाए वह तेज चल रहे हैं। बिज ज्यादा आने पर शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई तो आखिर में परेशान होकर सभी ने सामूहिक रूप से मीटर खोल दिए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जिससे लोग भड़क गए और उसे छुड़ाने के लिए थाने का घेराव कर दिया। जांच के बाद ही कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद ही कांग्रेसियों ने घेराव खत्म किया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.