बालेर . आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेर में ढाई साल से स्थाई चिकित्सक नहीं मिल रहा। केन्द्र पर चिकित्सक के दो पद स्वीकृत है, लेकिन दोनों ही रिक्त पड़े हैं। चिकित्सक के नहीं होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों ने आना ही बन्द कर दिया है। अब यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेर के क्षेत्र में लगभग चालीस गांव आते हे।
कोई नहीं रुकता
बहरावण्डा खुर्द से मुकेश चन्द को प्रतिनियुक्ति पर यहां लगाया गया था, लेकिन वह कुछ माह ही रुके। उसके बाद डॉ. नितिन गुप्ता को मच्छीपुरा तलावड़ा से लगाया, लेकिन वह भी कुछ महिने ही रुके। इसके बाद प्रशांत शर्मा को खण्डार से डेपुटेशन पर लगाया। वह भी जुलाई में
चले गए।
आयुष चिकित्सक का पद भी रिक्त
यहां आयुष चिकित्सक का पद भी रिक्त चल रहा है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
कई बार कराया अवगत
बालेर व आसपास क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्रशासन व अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों को इलाज के लिए बीस किलोमीटर दूर खण्डार या झोलाछापों के पास जाना पड़ता है।
- इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। जल्दी डॉक्टर की व्यवस्था कर दी जाएगी।
सौरभ गुप्ता, ब्लॉक सीएमएचओ, खण्डार
सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय रैगर महासभा की जिला शाखा की बैठक रविवार को खैरदा स्थित रैगर छात्रावास पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद तगाया की अध्यक्षता में हुई। जिला महासचिव नेमराज बाकोलिया ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने समाज के गोत्रों को सूचीबद्ध करने आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में आयोजन समिति गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से मन्नूलाल अटल, रामदयाल गुसाईवाल, केदारलाल, रामसहाय फुलवाडिय़ा को शामिल किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश गुसाईवाल, मूलचन्द वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment