Breaking News
recent

चूरू में इस वजह से दो लोगों व दो गायों की मौत, जानिए कैसे हुई मौत

सरदारशहर.

खेत में काम कर रहे एक किसान की सोमवार को सुबह सात बजे करंट लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरा किसान झुलस गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ढाझाी सुहाणा निवासी चन्दूराम जाट (50) ढाणी सुहाणा व गिड़गिचिया गांव के बीच स्थित खेत में पाइप लाइन बदल रहा था कि विद्युत पोल के लगी लोहे की ताण में करंट आने से करंट जमीन में उतर गया। यहां से गुजर रहे चन्दूराम करंट की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट की जानकारी मिलते ही गिड़गिचिया निवासी श्रवणराम ने लोहे की ताण से छुड़ाने का प्रयास किया तो वह स्वयं झुलस गया।

 

गंभीर घायल दोनों को कस्बे के राजकीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सों ने चन्दूराम को मृत घोषित कर दिया तथा श्रवणराम का उपचार शुरू किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चन्दूराम का परिवार खेती का कार्य करता है। उसके चार बेटे हैं। जिसमें दो की शादी हो चुकी है तथा दो कुंवारे हैं। यह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस अवसर पर बलदेव सारण ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन निगमकर्मी ध्यान नहीं दे रहे।

 

करंट से दो गायों की मौत


सुजानगढ़. ठरड़ा गांव के पास एक खेत में सोमवार सुबह 11 केवी बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे पूसाराम की दो गायें लक्ष्मी नारायण के खेत में चर रही थी। दोनों गायें यहां टूटे पड़े 11 केवी बिजली लाइन के तार के करंट की चपेट में आ गई। इससे इनकी मौत हो गई। गायों का पोस्टमार्टम करवाया गया।


जीप ने ली युवक की जान

सरदारशहर. कानड़वास गांव के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यहां से गुजर रहे लोगों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानड़वास निवासी हनुमान गिर (22) व कृष्ण कुमार बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। ढाणी पांचेरा व कानड़वास गांव के बीच सामने से आ रही पिकअप के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए बाइक के टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक सवार हनुमान गिर की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार कृष्ण कुमार घायल हो गया। सोमवार को सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


निजी बस का टायर फटा, तीन घायल


रतनगढ. गांव पायली के पास सोमवार सुबह जयपुर से बीकानेर जा रही एक निजी बस का टायर अचानक फटगया। टायर फटने से बस का संतुलन बिगडऩे के कारण तीन जने घायल हो गए। घायलों में से बीकानेर के वार्ड11 निवासी अनवरअली (40) को एम्बुलेंस 108 से रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल लाया गया।दो अन्य घायलों को मौके से ही बीकानेर भेज दिया गया। उन्हें साधारण चोट बताई गई।

 

अनवर अली अपनी बेटी का उपचार कराने के लिए बीकानेर जा रहा था। अनवर के पैर की हड्डी टूटने के कारण बीकानेर रैफर किया गया। टायर फटने के बावजूद चालक ने समय पर ही बस को नियंत्रित कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। राजलदेसर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।सरदारशहर. बीहड़ बुंगली बालाजी मंदिर के पास कार की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कामधेनू सेना के कार्यकर्ता घटना स्थल पर एकत्रित होकर विरोध किया। पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपकर कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.