Breaking News
recent

बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

सांचौर. शहर में बाइक चोरी की वारदात के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय कार्यवाही का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है। शहर में चोरी की वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। शहर के सांवरिया छात्रावास के सामने से गुरुवार रात करीब 1.49 बजे चोरी हुई बाइक की वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है, लेकिन वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस अभी भी महज जांच की बात कर रही है। इधर, शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को लेकर पीडि़त पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस वाहन चोर गैंग का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में दुपहिया वाहनों को बैंक, ऑफिस, सार्वजनिक जगह व घरों के बाहर छेाडऩे से लोग कतरा रहे हैं।
पुलिस वाहन भी असुरक्षित
शहर में वाहनचोरों का आतंक इस कदर हावी है कि आम आमदी तो दूर पुलिसकर्मियों को भी वाहनचोरी का डर लगा रहता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस प्रकार की वारदातें शहर में बढऩे से वाहनों को सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो गया है। वहीं आमजनता के सहयोग से ही ऐसी वारदातों पर अकुंश संभव है।
फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
शहर के सांवरिया हॉस्टल के सामने से गुरुवार देर रात चोरी हुई बाइक की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अगले ही दिन वायरल हो गई। इसमें वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति बाइक को पैदल लेकर जा रहा है, जो एक पैर से विकलांग भी है। बाइक में पैट्रोल नहीं होने से बाइक को पैदल लेकर जाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग जहां आरोपी के खुलासे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं पुलिस भी आरेापियों तक जल्द से जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।
5 हजार मेें बाइक बेचने का गोरखधंधा
शहर में बाइक चोरी के बाद उन्हें कौडिय़ों के भाव बेचने का गोरखधंधा भी बेखौफ चल रहा है। दुपहिया वाहनों की चोरी के बाद वाहनचोर इन्हें पड़ोसी जिले बाड़मेर, जैसलमेर व गुजरात में सिर्फ ५ हजार रुपए तक बेच रहे हैं। वहीं इन वाहनों की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर तक बदल दिए जाते हैं। इस प्रकार का गिरोह रात में नेशनल हाईवे स्थित ढाबों व शहर के चार रास्ता सहित कई स्थानों पर सक्रिय है। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह के लोग रैकी करते हैं और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते हैं।
इनका कहना है...
बाइक चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज हमने देखे हैं। मामले की गहनता से जंाच पड़ताल की जा रही है। इसको लेकर जांच टीम सक्रियता से कार्य में जुटी है। वारदात का शीघ्र ही खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
- हरिराम, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, सांचौर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.