उदयपुर. जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र के गिंगला गांव में एक 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन शुक्रवार को बालिका द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही आसपास क्षेत्र में भी पुलिस मोबाइल नंबर ट्रेस कर दबिश देने में लगी हुई है।
वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी जांच में जुटे हुए हैं। दूसरी और पीड़ित बालिका के घर में उसकी दादी बेसुध होकर बीमार पड़ी है और आंखों में आंसू बहा कर बालिका की घटना बता रही है। बच्ची की दादी बार-बार आरोपियों को सजा देने की मांग कर रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर चर्चा बानी हुई है । पीड़िता का परिवार आर्थिक कमजोर है।
गौरतलब है की स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर 2:00 बजे विमला की एक 11 वर्षीय बालिका बकरी चराने के लिए गई इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत नाजुक होने पर उदयपुर MB अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उपचार जारी है। वहीं पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि सुराग लग चुके हैं जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी पकड़ में आ जाएगा। इधर घटना को लेकर गांव में निंदा की गई और ऐसे अपराधी को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मान की गई है।
Read more : पॉलीथिन रोकने के लिए एटीएम की तर्ज पर मशीन, पांच रुपए डालों और ले जाओ कपड़े के 2 बैग
Read more : हे भगवान— किश्तों से बचने और क्लेम उठाने के लिए अपनाया इतना खतरनाक रास्ता, मां—बेटी को जिंदा जला दिया
Read more : यहां पर है ऐसा जादुई पानी,पूरी दुनिया से भूत निकलवाने आते हैं यहां पर लोग, आत्मओं का लगता है मेला
Read more : अंतिम सफर पर राजनीति के पितामह ‘अटल जी‘, देखें वीडियो





No comments:
Post a Comment