बूंदी. यह तो बानगी मात्र है। शहर में न जाने ऐसे कितने वार्ड, गली-मोहल्ले होंगे, जहां लोगों को बोरिंग के जरिए ही पानी मिल रहा है। शहर के वार्ड नम्बर तीन के बाशिंदों को पिछले कुछ माह से बोरिंग का
पानी नसीब नहीं होने से रोष बना हुआ है।
सोमवार को गुस्साए लोगोंं ने ढंडमोहल्ला में पानी की समस्या को लेकर डाइट रोड पर जाम लगा दिया। मटकिया फोड़ी और विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी रामदयाल मीणा के नेतृत्व में लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मोहल्ले में लगे ५ बोरिंग केवल हवा फेंक रहे हैं। पाइप लाइन नहीं होने से बाशिंदों के सामने परेशानी बनी हुई है। पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
मोहल्ले में लगे बोरिंग नाकारा हो गए। यहां पीने का पानी भी करीब दो किलोमीटर दूर जाकर लाना पड़ रहा है। महिलाएं अपने जरूरी कार्य के लिए घर का सारा काम छोड़कर पहले पानी का जुगाड़ करती हैं।
छोड़ रखी पाइप लाइन
यहां के बाशिंदों ने बताया कि पाइप लाइन मोहल्ले से करीब तीन सौ मीटर दूर ही छोड़ दी। जिसे आगे बढ़ाने के लिए कई बार मांग रठा चुके। राजू मीणा, रामलाल, रामकिशन, शोभाग, गीता बाई, मीरा, रामप्यारी, हजारी, रीना मौजूद थे।
रेल से कटकर महिला की मौत
बूंदी. सदर थाना क्षेत्र के भीमलत के निकट रेलवे ट्रेक पर सोमवार शाम महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पड़ताल की। आस-पास लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सदर थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि महिला का शव बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। महिला की उम्र करीब २६ वर्ष बताई। वह क्रॉसिंग से निकल रही थी।





No comments:
Post a Comment