Breaking News
recent

नहीं थम रही 'पत्थर पॉलिटिक्स', अब सोशल मीडिया पर आपस में उलझ रहे हैं जनप्रतिनिधि

जोधपुर. राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के रथ पर पत्थरबाजी अब सोशल मीडिया बयानबाजी तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। परिवहन मंत्री युनूस खान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बार फिर बयान जारी कर मामले को नया मोड़ दे दिया है।

 

 

 

पत्थर फेंकने की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट सामने आया था। इसमें उन्होंने घटना की निंदा की और ऐसे कृत्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं बल्कि भाजपा के लोगों द्वारा ही करने की बात कही थी। इसका जवाब देते हुए मंत्री खान के फेसबुक पेज पर अपडेट दिया गया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्थरबाजी करने वाले युवक घटना से पूर्व कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के लगातार सम्पर्क में थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या गहलोत इस तथ्य से इनकार कर सकते हैं?

सोशल मीडिया पर मंत्री खान ने यह कहा


‘पीपाड़ जिला जोधपुर में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान पत्थर फेंके जाने की घटना में शामिल लोग कांग्रेस के नहीं होने के संबंध में अशोक गहलोत के ट्वीटर पर दिया गया बयान राजस्थान की भोली-भाली जनता को भ्रमित करने वाला और तथ्यों से परे है। पथराव की घटना में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब का बेटा अब्दुल सत्तार, कांग्रेसी पार्षद बाबूलाल का बेटा सुरेश सोलंकी और पोस्टर फाडऩे के केस में अशोक गहलोत के पक्ष का गवाह सुरेश सांखला शामिल हैं। ये तीनों लोग घटनाक्रम से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील परिहार और राजेन्द्र सोलंकी के लगातार सम्पर्क में थे। क्या अशोक गहलोत इस तथ्य से इनकार कर सकते हैं?’

साबित कर दे तो राजनीति छोड़ देंगे


इस प्रकरण की जानकारी ही हमें अखबारों के माध्यम से अगले दिन मिली थी। अगले दिन राखी थी। मेरे निवास पर शोक बैठक थी। पीपाड़ के लोग आए थे, मैंने पूछा तो उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग इसमें शामिल ही नहीं थे। स्थानीय लोग पंचायत को शिफ्ट करने का विरोध कर रहे थे। अगर मंत्री यूनुस खान यह साबित कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा।

- सुनील परिहार, पूर्व राजसिको अध्यक्ष व कांग्रेस नेता

हमने न तो कभी ऐसी राजनीति की है और ना करेंगे। यदि वह कहते हैं कि हमसे सम्पर्क में थे तो उसे साबित करें। ऐसे आरोप निराधार हैं।

- राजेन्द्र सोलंकी, कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम जोधपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.