Breaking News
recent

इस स्टार से थे मलाइका के संबंध, सलमान ने रंगे हाथ पकड़ा तो हुआ तलाक!

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा का आज 45वां जन्मदिन है। मलाइका का जन्म 23 अगस्‍त 1973 को हुआ था। मलाइका, सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी रही हैं। दोनों का 2017 में तलाक हो गया था। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। तलाक के बाद भी दोनों कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों पहली बार एक कॉफी प्रोडक्‍ट के ऐड में नजर आए थे।

अर्जुन कपूर के कारण आई दरार!
तलाक से पहले साल 2016 में ऐसी चर्चा रही थीं कि मलाइका, अरबाज से अलग रह रही हैं। साथ ही दोनों ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी भी लगा दी है। हालांकि शुरुआत में इसे एक गॉसिप की तरह ही देखा गया लेकिन 11 मई 2017 को दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए। खबरें ऐसी भी आईं की मलाइका और अरबाज के अलग होने की वजह एक्टर अर्जुन कपूर हैं, ज‍िनके साथ मलाइका टाइम स्पैंड करने लगी थीं।

 

malaika

दोनों को साथ देख सलमान थे नाराज
कई दफा पार्टीयों में मलाइका, अर्जुन के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं। इन पार्टींज में सलमान खान भी मौजूद रहे। ऐसे में सलमान और अर्जुन कपूर के बीच भी नाराजगी की चर्चा रही। मामला बढ़ा तो मलाइका ने मीडिया को बताया क‍ि वो और अर्जुन अच्‍छे दोस्‍त हैं और उन दोनों के बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है। वैसे अर्जुन कपूर को रात के वक्त मलाइका के घर के बाहर देखा गया था। हालांक‍ि इन खबरों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्‍ट‍ि नहीं हो पाई।

 

 salman

जल्द दिखेंगी इस आइटम नंबर में
गौरतलब है कि आज मलाइका, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद दुनिया घूम रही हैं और फुल एन्‍जॉय कर रही हैं। मलाइका के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रोज नई-नई जगहों की तस्‍वीरें भी देखने को म‍िलती है। मलाइका को लेकर इन दिनों चर्चा है कि वह बहुत जल्द पर्दे पर एक बार फिर आइटम सॉन्ग का जलवा दिखाने जा रही हैं।बताया जा रहा है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में वह 'हलो हलो' आइटम नंबर में आपना जादू बिखेरने जा रही हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.