Breaking News
recent

नाकाबंदी से भागे ट्रेलर चालक नेे की एसआई की जान लेने की कोशिश, एसआई की कार गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे

उदयपुर/ऋषभदेव . ऋषभदेव थाना क्षेत्र के गवरी तिराहे पर पुलिस की नाकाबंदी से भागे ट्रेलर का पीछा कर रहे एसआई की कार को उसके चालक ने कट मारते हुए जान से मारने प्रयास किया। एक जगह एसआई की कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरी। पीछे सरकारी जीप में आ रहे जाप्ते ने एसआई को कार से बाहर निकाला। इस बीच चालक ट्रेलर को तेज गति से भगाते हुए पांच किलोमीटर आगे सुनसान जगह छोड़ भागा। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें सफेद पाउडर के कट्टों के नीचे 10 लाख रुपए की शराब भरी मिली।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सुबह जिले में नाकाबंदी कर जयपुर रजिस्ट्रेशन के एक कंटेनर को रोक तलाशी के आदेश दिए थे। सूचना पर ऋषभदेव थाने के एसआई इन्द्रजीत परमार ने हाइवे पर गवरी तिराहे पर नाकाबंदी की, तभी उदयपुर की तरफ से आए ट्रेलर के चालक ने दूर से ही नाकाबंदी को देख केसरिया तिराहे से ही गाड़ी वापस उदयपुर की तरफ घुमा दी। एसआई परमार अपनी स्वयं की कार व जाप्ते ने सरकारी जीप से ट्रेलर का पीछा किया। चालक ने कार को साइड नहीं देकर बार-बार कट दिखाए, जिससे एसआई की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। पीछे आ रही जाप्ते ने गड्डे में उतरकर कार में फंसे एसआई को बाहर निकाला। इस चालक ट्रेलर को तेज गति से भगा ले गया। पुलिस बाद में हाइवे पर तलाशी ली तो ट्रेलर लावारिस हालत में पांच किलोमीटर आगे कानूवाड़ा के निकट मिला।


READ MORE : उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में ड्रग सप्लायर की ‘दबंगई’ , करोड़ों की न‍िव‍िदा में दस्तावेज से डीडी निकालकर फाड़ा

 

तलाशी लेने पर मिली शराब
पुलिस ने टे्रलर पर लगे तिरपाल हटाकर तलाशी ली तो उसमें सफेद पाउडर के कट्टे भरे मिले। हटाने पर 151 पव्वों तथा 70 बोतल के कर्टन भरे मिले। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामला दर्ज किया। पुलिस नम्बर के आधार पर ट्रेलर मालिक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.