उत्कृष्ट कार्यों के लिए 52 सम्मानित
प्रतापगढ़. जिले में 72 वे स्वाधीनता दिवस बुधवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर में राजकीय कार्यालयों, संस्थाओं में ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए तथा लोगों ने अपने घरों पर भी राष्ट्रीय झंडा फहराकर तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के सुखाडिय़ा स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्राी नंदलाल मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मंत्राी मीणा ने उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जिले के 52 व्यक्तियों, विद्यार्थियों, संस्थाओं को प्रशस्ति पत्रा व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेंद्र नागर ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक गीत एवं सामूहिक गान आदि के मनोहारी कार्यक्रमों ने शहरवासियों को मंत्रामुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रस्तुत परेड का नेतृत्व आरआई सुनील कुमार सिंह ने किया। एमबीसी, राजस्थान पुलिस, एनसीसी और नगर क्षेत्र के 13 विद्यालयों के दल प्रशिक्षक महेशसिंह जाड़ावत, आजाद गौड़ के निर्देशन में परेड में सम्मिलित हुए। समारोह में आदर्श बाल मंदिर के घोष दल ने परेड को सुंदर बनाया।
समारोह में जिला प्रमुख सारिका मीणा, जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, नगर परिषद् सभापति कमलेश डोसी, जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ वीसी गर्ग, उपवन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल, एसीईएम सुखाराम पिण्डेल, प्रतापगढ़ उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, डीवाईएसपी शैतान सिंह, प्रतापगढ़ तहसीलदार योगेन्द्र जैन, विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक हितेश जोशी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुमन मीणा ने आभार जताया। संचालन सुधीर वोरा व रेखा वोरा ने किया।
जनजाति मंत्री ने किया संबोधित
समारोह के दौरान अपने संबोधन में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्राी नंदलाल मीणा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिले में 308 करोड़ के काम हुए है। उन्होंने स्टेडियम के विकास, खेल प्रतिभाओ के लिए उपलब्ध कराए अवसर और खेलो के आयोजन का उल्लेख करते हुए खेल स्टेडियम में और विकास कराने तथा प्रतापगढ़ क्षेत्र में जनजाति विकास विभाग के भागीरथी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुराने खिलाडिय़ों को याद करते हुए खेल और क्षेत्र के विकास के लिए अनवरत कार्य करने का संकल्प दोहराया।
नृत्य ने दर्शको को अभिभूत किया
कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रो प्रशिक्षक गोविंद दुबेला, नरेंद्र वैष्णव, धर्मचंद जैन, विजय कुमार के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार के साथ पीटी, डम्बल्स व लेजियम की एक साथ शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालक ने अनूठे अंदाज में कार्यक्रम में दर्शकों को जोड़े रखा। सेंटर हाइट स्कूल द्वारा स्वाधीनता संग्राम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की तो लक्ष्य स्कूल के छात्रों ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के वीरता को प्रदर्शित करते हुए कुरियोग्राफर दुर्गा सोनी के निर्दशन में प्रस्तुत नृत्य ने दर्शको को अभिभूत कर दिया। मोक्ष डोसी द्वारा झांसी की रानी का अभिनय दर्शको के मन को छू गया। एपीसी विद्यालय के छात्रों ने शिव तांडव स्त्रोत पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर कुरियोग्राफर अमित कजानी ने नया प्रयोग कर प्रभावित किया। सेंटपोल के छात्रों ने सुधा जोशी के नेतृत्व में राग भूपाली पर आधारित देशभक्ति गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मार्च पास्ट में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रथम, आदर्श द्वितिय व एकलव्य बालिका विद्यालय तृतीय रहे।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 52 लोगों सम्मानित
प्रतापगढ़. स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में बुधवार को जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के मंत्री नंदलाल मीणा, जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, पुलिस अधीक्षक शिवराज, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, जिला प्रमुख सारिका मीणा व सभापति कमलेश डोसी ने जिले के 52 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, संस्थाओं को प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया।जिला स्तरीय समारोह में खिलाड़ी जयपाल सिंह, मुख्य प्रहरी अनिल कुमार, उचित मुल्य दुकानदार हीरालाल जैन, सहायक लेखाधिकारी धर्मचन्द जैन, सहायक कर्मचारी कंचन कंवर, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चन्द्र प्रकाश गेहलोत, विद्यार्थी यश वर्मा व राजपाल सिंह, वनरक्षक सुरेन्द्र परमार, सफाई कर्मचारी सम्पतलाल हरिजन व नटवरलाल हरिजन, एथेलेटिक्स खिलाड़ी कान्तिलाल व क्रिकेट खिलाड़ी प्रदीप कुमार, एथेलेटिक्स खिलाड़ी पुजा मीणा व रक्षा मीणा, सफाई कर्मचारी हंसमुख चनाल, थेवा आर्टिस्ट राजेन्द्र कुमार सोनी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार जोशी, कनिष्ठ सहायक कुंजन मेघवाल, कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार वर्मा, हेड कान्टसटेबल फेलीराम मीणा, सूचना सहायक तरसेम कुमार पंवार, फायरमेन प्रदीप कुमार सुथार, सूचना सहायक ममता श्रोत्राी, विद्यार्थी अभिशेष शर्मा, पायल बैरागी, दिपिका टेलर, देवेन्द्र सिंह, कशीश सक्सैना व रविना सोनी, पटवारी हरीश मीणा, कनिष्ठ सहायक उज्जवल जैन, श्रम कल्याण अधिकारी विपिन चौधरी, सहायक अभियंता बीके वर्मा, वरिष्ठ सहायक हरीश चौधरी, सफाई कर्मचारी शान्ताबाई, रामेश्वरी हरिजन, शिमला खरे, बसन्ती हरिजन व हरिओम, थेवा कलाकार श्याम सुन्दर सोनी, व्यापारी संजय टेऊडर्स, पुखराज ब्रोदर्स व मुदित कन्सटेऊक्सन, स्काउट मास्टर ओंकारलाल मीणा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप बरोड़, विद्यार्थी वसुधा जोशी व ऐश्वर्या जोशी, जमादार दीपक कजानी, जिला प्रचारक परमेश्वर नाई, थेवा कलाकार जितेश सोनी व पत्रकार विवेक उपाध्याय को सम्मानित किया।
जिला न्यायालय परिसर में रोजाना गूंजेगा राष्ट्रगान
प्रतापगढ़.देश की आजादी के लिये लड़े उन अमर शहीदों के बलिदान का कर्ज चुकाने की सोचना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीशराजेन्द्र कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला न्यायालय में अब रोजाना शाम को राष्ट्रगान जन-गण-मन का प्रसारण होने की अनूठी पहल का आगाज हुआ। जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा ने राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस अनूठी पहल का आगाज किया। जिसके चलते रोजाना सायं 5 बजे पूरे परिसर में राष्ट्रगान जन-गण-मन गूंजेगा। इस पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिभाषकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, समर्पण की भावना से अभिभूत होकर इसकी सराहन की। विभागों में फहराया तिरंगा जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। मिनी सचिवालय में जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रमुख सारिका मीणा और नगरपरिषद में सभापति कमलेश डोसी ने ध्वजारोहण किया। मिनी सचिवालय में पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वाधीनता दिवस पर हार्दिक बधाई दी।
जिला जेल में मनाया समारोह
प्रतापगढ़. जिला कारागृह में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा कैदियों द्वारा की गई परेड की सलामी ली। जिला कारागृह प्रभारी जेलर पारस जांगिड़ ने बताया कि केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की पोशाक पहने बंदियों ने परेड की। जिला जज ने परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। परेड का नेतृत्व जैसलमेर निवासी विचाराधीन बंदी निजाम खान ने किया। बंदिओं ने परेड के बाद पीटी का प्रदर्शन किया। सांस्कृृतिक कार्यक्रम में बंदियों ने कविता, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। कारागृह में विशेष आमंत्रित सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने नृत्य नाटिका तथा देश भक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बंदी सुशील गर्ग की नृत्य प्रस्तुति पर सभी अतिथियों ने खड़े होकर अभिवादन किया। जिला जज शर्मा ने कहा कि बंदियों को मुख्यधारा से जोडऩे का यह बेहतरीन प्रयास है।
कांग्रेस ने मनाया स्वाधीनता दिवस
प्रतापगढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर समारोह आयोजित किया गया। प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने ध्वजारोहण किया व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और आजादी के लिए लडे शहीदों को याद किया। गांधी चौराहा स्थित युवक कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यालय पर धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया। कांग्रेसजन द्वारा गांधी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ध्वजारोहण व राष्ट्र वंदन किया गया।





No comments:
Post a Comment