नई दिल्ली। घर,गाड़ी और खुद का इंश्योरेंस करवाते हुए आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। आपने भी कई तरह के इन्श्योरेंस कराए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ये देखा है की किसी ने अपने बॉडी के एक पार्ट्स इंश्योरेंस कराया हों। वैसे तो भारत में अपनी बॉडी के विभिन्न पार्ट्स का इन्श्योरेंस कराना आम चलन में नहीं है। लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी प्रॉपर्टी के साथ ही अपनी बॉडी पार्ट्स का भी इंश्योरेंस करवा रखा हैं। इन्श्योरेंस का अमाउंट भी करोड़ों रुपए में है। इन पार्ट्स में हिप, ब्रेस्ट,दांत से लेकर आवाज और चेहरे की स्माइल तक शामिल हैं। खास बात यह कि इसमें फीमेल के साथ-साथ मेल सेलेब्स भी शामिल हैं।
जॉन अब्राहम ने कराया अपने हिप का इन्श्योरेंस
किसी स्टार को अपने हिप्स पसंद हैं तो किसी ने अपने पूरे शरीर का ही इश्योरेंस करवा डाला है। इश्योरेंस की इस लिस्ट में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ-साथ बिग बी भी शामिल हैं। सभी ने अपने सबसे प्रिय बॉडी पार्ट को इश्योरेंस के जरिए सिक्योर किया है।बॉलीवुड में धूम स्टार के नाम से मशहूर जॉन अब्राहम ने अपनी हिप का इन्श्योरेंस करा रखा है। यह इन्श्योरेंस उन्होंने अपनी फिल्म दोस्ताना के रीलीज के बाद कराया था। जॉन ने 2010 में 10 करोड़ रुपए का यह इन्श्योरेंस कराया था।
नेहा धूपिया ने कराया हिप्स का इन्श्योरेंस
मल्लिका शेरावत ने अपनी पूरी बॉडी का इश्योरेंस 50 करोड़ रुपए में करवाया है। तो वहीं ने अपने गले का इन्श्योरेंस करा रखा है। गले का इन्श्योरेंस कराते वक्त लता ने इसके अमाउंट का खुलासा नहीं किया।नेहा धूपिया की इश्योरेंस रकम सुनकर तो आप चौकने वाले हैं। नेहा धूपिया ने अपने हिप्स का इन्श्योरेंस करा रखा है। वैसे तो उन्होंने अपनी रकम का खुलासा नहीं किया हैं। पर कहा जाता है की नेहा ने 20करोड़ से ज्यादा का इन्श्योरेंस करा रखा हैं।
राखी ने कराया ब्रेस्ट का इश्योरेंस
कॉन्ट्रोवर्साी क्वीन राखी सावंत ने भी ये इश्योरेंस लिया है। राखी ने अपने ब्रेस्ट का इश्योरेंस करवा रखा है। वहीं राखी ने इश्योरेंस की रकम का खुलासा नहीं किया है। राखी की तरह एक्ट्रेसेस मीनिषा लांबा ने भी अपने ब्रेस्ट का इन्श्योरेंस करा रखा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने भी ये इश्योरेंस लिया है। पीसी ने अपनी मुस्कुराहट यानि स्माइल का बीमा करवाया हुआ है। यानि कोई व्यक्ति अगर सर्जरी करवाकर उनके जैसा हंसना चाहे, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
अमिताभ ने इस पार्ट का कराया इंश्योरेंस
अपनी दमदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ ने अपनी आवाज की अहमियत समझते हुए आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है।सन्नी देओल का नाम सुनते ही आपको लगेगा कि उन्होंने अपने ढ़ाई किलो के हाथ का बीमा करवाया होगा, लेकिन सन्नी की दमदार आवाज जो एक दौर में काफी मशहूर हुई थी उसे कोई कैसे भूल सकता हैं। सन्नी ने भी अमिताभ की तरह अपनी आवाज का बीमा करवाया हुआ है।





No comments:
Post a Comment