Breaking News
recent

देश के रक्षक भी मनाएंगे रक्षाबंधन, जवानों की कलाइयों पर बांधे जाएंगे रक्षासूत्र

जैसलमेर. रक्षा बंधन के अवसर पर 26 अगस्त को सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ता पश्चिमी राजस्थान की पाकिस्तान से सटी जैसलमेर की सीमा पर स्थित चौकियों पर पहुंचकर वहां तैनात जवानों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधेंगे। समिति के जिला मंत्री शरद व्यास ने बताया कि रायथनवाला और याजलार चौकी से लेकर नवरंगवाला तक करीब 130 सीमा चौकियों पर समिति की विभिन्न तहसीलों और जिला मुख्यालय से गठित 30 टीमें 26 अगस्त को पौ फटते ही गंतव्य की ओर प्रस्थान कर पूरे बॉर्डर पर उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएगी। सभी टीमों में शामिल बहिनें जवानों को मिठाई खिलाकर भाई-बहिन के प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करेंगी।

इस महाभियान के पीछे समिति का पवित्र भाव यह है कि सीमा पर तैनात जवानों को सैकड़ों मील दूर अपने परिवार की कमी नहीं खले। रक्षाबंधन पर निर्धारित समय में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सीमा चौकियों पर रक्षा सूत्र बांधने का अभियान व्यवस्थित और प्रभावी बन सके इसके लिए जिले की टीम के पदाधिकारी रविवार को तहसील मुख्यालयों पर समीक्षा बैठक में पहुंचे। रामगढ़ तहसील की बैठक में जिला मंत्री शरद व्यास और पवन जीनगर ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों के लिए सीमाजन कल्याण समिति की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में हमीर सिंह, गणपतराम कुमावत, कृष्णपालसिंह, प्रदीप गर्ग, नंदराम महला, सुभाष, नेमीचंदए, सुनील आदि उपस्थित रहे। इधर मोहनगढ़ तहसील मुख्यालय पर सहमंत्री टीकमचंद जीनगर ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी रक्षाबंधन पर्व पर अपने क्षेत्राधिकार की सभी सीमा चौकियों पर रक्षाबंधन पर्व मनाने की रुपरेखा पर चर्चा की गई। रक्षा बंधन को लेकर याजलार तहसील मुख्यालय पर भी जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह सोढ़ा ने तहसील पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर टोलियों के गठन, वाहनों की पूर्ति और सीमा चौकियों के चयन के संबंध में चर्चा की।

Read more : राजस्थान के पोखरण ने फिर करवाया गर्व, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल 'हेलिना' का सफल परीक्षण, लगाया सटीक निशाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.