Breaking News
recent

सिरोही के इस गांव में एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार

निम्बज. यहां गुरुवार रात तीन मंदिरों में चोरी की वारदात हुई। जैन मंदिर, ठाकुरजी मंदिर एवं एक सूने मकान के चोर ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी ले गए। ठाकुरजी मंदिर में भगवान की चांदी की मूर्ति एवं भंडार से नकदी चुरा ले गए। जैन मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण व भंडार तोड़कर रुपए लेकर गए।सूने मकान में सामान व नकदी चुराकर ले गए। सवेरे मंदिर में पुजारी ने देखा तो ताले टूटे हुए थे तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर रेवदर उप अधीक्षक देवाराम, दांतराई चौकी के हरजीराम, प्रकाश कुमार, रेवदर थानाधिकारी बाबूराम चौधरी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।

छात्रसंघ चुनाव की चर्चा
सिरोही. एनएसयूआई कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह राव के आतिथ्य तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महावीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी चुनावों में एनएसयूआई महाविद्यालय छात्रों के बीच जाकर एबीवीपी के झूठ का पर्दाफाश करेगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि एनएसयूआई पिछले कई वर्षों से छात्रों की मांगें मजबूती से उठाती रही है परन्तु महाविद्यालय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की नाकामी से यह हालत है। छात्र नेता दशरथ नरुका ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले पांच वर्षों से बीकॉम व भौतिक विज्ञान में एक भी व्याख्याता नहीं है। 70 प्रतिशत पद खाली हैं। बाद में छात्र कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य को समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह, जिला महासचिव प्रमोद प्रजापत, जिला महासचिव दिनेश मीणा, जिला सचिव देवेंद्रसिंह, सचिव मयूरसिंह, महासचिव नरगिस, पूर्व महासचिव निरमा कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष महेश रावल, ब्लॉक संयोजक चेतन प्रजापत, ब्लॉक प्रभारी दिनेश जोगशन, नगर अध्यक्ष उमेश प्रजापत, कांतिलाल, कुलदीप परमार, प्रवीण तीरगर, मुकेश गुलशन मौजूद थे।

छह सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया
सिरोही. राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक के आह्वान पर लेखाकर्मियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिले के समस्त लेखाकर्मियों ने जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में विरोध जताया।
जिला संयोजक गोविन्दसिंह ने बताया कि छह सूत्री मांगों का अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। अशोक चौहान, ईश्वरसिंह, मोनिका, पूजा, रेखाराम, श्रवणसिंह, राजेन्द्र सिंह एवं विक्रम सिंह मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.