Breaking News
recent

महिला हैड कांस्टेबल पर युवक के अपहरण का आरोप

मोड़कस्टेशन. मोड़क निवासी एक युवक करीब एक माह से लापताहै युवक के पिता ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण को परिवाद देकर कोटा के बोरखेड़ा स्थित महिला थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल पर उसके पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया है तथा उसका पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मोड़क पुलिस को जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में मोड़क स्टेशन निवासी ओमप्रकाश चन्देल ने बताया कि उनका पुत्र सुनील उर्फ चिन्टू चन्देल मोड़क थाने में पूर्व में तैनात महिला हेड कांस्टेबल गीता पंचोली के साथ कोटा स्टोन ट्रेडिंग का साझेदारी में व्यापार करता था। मोड़क निवासी रवि पोरवाल के द्वारा दोनों साझेदार क्षेत्र की पोलिश फैक्ट्रियों से कोटा स्टोन की गाडिय़ां भरवाते थे। गीता पंचौली ने माल बेचने के एवज में पार्टियों से आए रुपयों को खुर्द- बुर्द कर दिया व एक माह से सुनील को कहीं गायब कर दिया। उसका कोई पता नहीं चल रहा फ ोन भी बन्द आ रहा है।

लेनदार कर रहे तकाजा
ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने गीता से सुनील के बारे में बात की तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया। फैक्ट्री वाले लेनदार रोजाना उसके घर आकर पैसों का तकाजा कर रहे हैं। आेमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि हैड कांस्टेबल गीता ने सुनील का अपहरण करवाकर उसे गायब करवा दिया है।

परिवाद फर्जी
मैं सरकारी नौकरी में हूं व्यापार कैसे कर सकती हूं। मोड़क थाने में तैनाती के समय सुनील मेरे पास कार चालक की नौकरी करता था। उसने क्या किया मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे खिलाफ फर्जी परिवाद दिया है। मोड़क पुलिस जांच कर रही है उसमें सच्चाई सामने आ जाएगी।
गीता पंचौली

कर रहे हैं जांच
एसपी ऑफि स से परिवाद मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ रविश सामरिया, थानाधिकारी मोड़क



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.