Breaking News
recent

दो ट्रेलर की हुई आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

जोधपुर। जोधपुर के बाप थाना क्षेत्र के खिऱवा गांव के पास एनएच 11 पर मंगलवार सुबह आमने सामने आ रहे दो ट्रेलर की भिड़ंत हो गयी। एक ट्रेलर के पीछे चल रही बाइक भी चपेट में आ गयी।

 

सूचना मिलने पर बाप पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची। एसआई अभयसिंह ने बताया कि इस हादसे में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गयी, जब कि तीन जने घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी बाप पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को बीकानेर रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि एक ट्रेलर बाप से फलोदी की तरफ जा रहा था तथा दूसरा कांडला से पंजाब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खिऱवा गांव के पास हादसा हुआ। पंजाब की तरफ जा रहे ट्रेलर के पीछे चल रही बाइक भी हादसे की चपेट में आ गयी। हादसे में हनुमान पुत्र अलसिराम जाट निवासी चाडी व लखविंदरसिंह पुत्र चरण सिंह निवासी पंजाब की मौत हो गयी। सीता पत्नी खेमाराम जाट, ईश्वर पुत्र खेराजराम मेघवाल व अमनदीप सिंह पुत्र सुखदेवसिंह घायल हो गए।

 


वहीं दूसरी ओर...
धौलपुर में नेशनल हाईवे 11 पर हुए एक भीषण सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तीन युवक कार से धौलपुर से बाड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन में से दो युवकों की मौत हो गई।

 

मृतकों की शिनाख्त राम भजन पुत्र कन्हैया लाल जाति गुर्जर निवासी इब्राहिमपुर और दूसरा बाड़ी निवासी पिंटल शर्मा के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य सवार रामदास कुशवाहा गंभीर रूप से घायल है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.