Breaking News
recent

चंदन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

ओम टेलर
पाली/गोगुन्दा . उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चंदन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चंदन के अलावा लकड़ी काटने के उपकरण व कार जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक उदयपुर, राजसमंद व पाली जिले में ९ वारदातें करना कबूला है। इनमें गोगुन्दा बाइपास के अलावा उदयपुर के मोहता पार्क,चीरवा गांव से, राजसमंद के नाथद्वारा, राजनगर, केलवा, चारभुजा, पाली के घाणेराव से, सादड़ी से चंदन के पेड़ चुराना बताया है।
गोगुंदा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह राणा गांव के निकट जाब्ते के साथ नाकाबंदी की, तभी मोखी गांव की ओर से आ रही एक वेन को रुकवाया। तलाशी के दौरान कार में पेड़ काटने के उपकरण व आरी मिली। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने चालक केलथरा गांव निवासी रोशनलाल पुत्र नवलराम सुथार, सांदर गांव निवासी मगनलाल पुत्र धीरा गमेती, शिवराम पुत्र मगा गमेती, रूपलाल पुत्रहकराराम गमेती, चुन्नीलाल पुत्र भेरा गमेती, विराराम पुत्र वंदा गमेती, सुरेश पुत्र भेरा गमेती पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने एक वर्ष मे 9 वारदातें कबूली।
100 किलो शुद्ध चंदन बरामद, ४ गिरफ्तार
उदयपुर. पुलिस की स्पेशल टीम ने भूपालपुरा थानापुलिस के सहयोग से महासतिया में नाकाबंदी के दौरान एक ऑटो में ट्रॉली बैग में भारी १०० किलो शुद्ध चंदन की लकड़ी बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच हजार रुपए किलो बिकने वाली यह चंदन लकड़ी महानगरों में सप्लाई के लिए भेजी रहा थी, आरोपियों ने इसे पूरे मेवाड़ अंचल के चंदन के पेड़ों पर दनादन आरी चलाते हुए उन्हें इकट्ठी की।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि उदयपुर में सक्रिय चोरों के चंदन पेड़ों पर दनादनी आरियां चलाने की सूचना पर सीआई गोवर्धनसिंहभाटी व हरेन्द्र सौदा मय टीम ने पुरानी चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ कर नजर रखी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने महासतिया पर नाकाबंदी कर एक ऑटो को रोक तलाशी ली तो उसमें तीन ट्रॉली व एक केरी बैग में भरे मिले। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें चंदन लकड़ी के साफ किए हुए शुद्ध चंदन के करीब सौ किलो छोटे-छोटे गट्टे भरे मिले। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मेवाड़ अंचल में अलग-अलग जगह से काटकर महानगरों में सप्लाई करने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके से कारवाड़ी निवासी मोह म्मद अतीक पुत्र अहमद नवाज, रफीक पुत्र नसीर मोह म्मद, हाजीगंज कन्नौज (उत्तरप्रदेश) निवासी मोहम्मद युसूफ पुत्र गुल मोह म्मद खामिस पुत्र नौशाद को गिरफ्तार किया।
कुएं से देर रात युवक का शव निकाला
सादड़ी . सिन्दरली-सरथूर सडक़ मार्ग स्थित एक कुएं में में गिरे युवक का शव मंगलवार देर रात कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला जा सका। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हेड कांस्टेबल दलपतसिंह ने बताया कि सरथूर निवासी कीकाराम पुत्र भीखाराम मेघवाल (३५) कृषिकार्य करता था। मंगलवार को उसके कुएं में गिरने की सूचना मिली। इस पर देर रात सिन्दरली-सरथूर सडक़ मार्ग स्थित बेरा गुन्दरिया वाला अरठ पर बने कुएं से पानी निकलवाया गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.