Breaking News
recent

दो किमी दूर नाले तक दिव्यांग मासूम कैसे पहुंचा, उलझन में पुलिस

पाली. सदर थाना क्षेत्र के भम्बोलाई गांव में घर से लापता मासूम बालक का शव गांव के निकट बरसाती नाले में मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि घर से दो किलोमीटर दूर स्थित नाले तक दिव्यांग बालक कैसे पहुंचा। फिलहाल परिजनों से इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, पुलिस ने शनिवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) निशांत भारद्वाज ने बताया कि भंबोलाई गांव का सुरेश गुर्जर पाली के सात वर्षीय पुत्र प्रवीण का शव नाले में मिला था। दोपहर में सीओ ग्रामीण भारद्वाज, सदर थानाधिकारी सवाई सिंह मय जाप्ता ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों ने बात की। लेकिन यह पता नहीं चल सका कि प्रवीण घर से नाले तक कैसे पहुंचा। प्रवीण की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी, वह बोल नहीं सकता था, साथ ही वह पैर से दिव्यांग भी था। ऐसे में उसका अकेले इतना दूर पहुंचना संदेह पैदा करता है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के माता-पिता से इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सात साल का मासूम प्रवीण शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक घर से लापता हो गया। उस समय प्रवीण की मां पड़ौस में गई थी। वह लौटी तो बच्चे को गायब देख परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। शाम को गांव के पास से गुजर रहे बरसाती नाले में जमा पानी में प्रवीण का शव मिला था।

 

दान पात्र चुराने का आरोप
पाली. तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के बामनाड़ी के डूंगानाथ महाराज समाधि पर लगे दो दान पात्रों को चुराकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पुजारी सहित तीन जनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पावा निवासी कालूराम ने रिपोर्ट दी कि दो साल पूर्व बामनाड़ी के महंत डूंगानाथ महाराज के देवलोक गमन के बाद दो दानपात्र रखवाए गए। श्रद्धालुओं द्वारा राशि दानपात्र मेंं डाली जा रही थी। इसे कुछ लोग चुराकर ले गए। पुलिस ने इस पर पावा निवासी पुजारी रमेशनाथ एव उसके सहयोगियों को हिरासत में लिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.