पीपलखूंट
पीपलखूंट थाना क्षेत्र के नालपाड़ा गांव में सोमवार को रेत से भरा हुआ ट्रेक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे चालक घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेश कटारा ने बताया कि दानपुर थाना क्षेत्र के सुरपुर क्षेत्र से एक ट्रेक्टर रेत भरकर जा रहा था। जो चालक विकास पुत्र वागला मीणा चला रहा था। जो नालपाडा में पलट गया। मौकै पर पुलिस पहुंची। 108 एंबुलेंस के पायलट धरमवीरसिंह व ईएमटी पुरुषोत्तम ने उसे पीपलखूंट अस्पताल भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार जारी है।
-----
अधिकारी नहीं, कार्य हो रहे प्रभावित
पीपलखूंट
पीपलखूंट मुख्यालय पर कई अधिकारी नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहे है। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
जिला कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र का भार एकमात्र तहसीलदार पर होने से कई कार्य समय पर नहीं हो रहे है। उपखंड में नायब तहसीलदार का पद पिछले कई माह से खाली पड़ा है। उपखंड अधिकारी का तबादला हुए पन्द्रह दिन के बाद भी कोई नया अधिकारी नहीं आया है। वर्तमान में उपखंड कार्यालय का चार्ज भी अरनोद उपखंड अधिकारी के पास है। क्षेत्र के ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्र से आकर कार्यालय में किसी अधिकारी से नही मिलने पर बैरंग जाना पड़ता है। उपखंड अधिकारी का पद खाली होने से न्यायालय संबंधी राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे है।
मतदाता सूची में नाम जुड़ाने का आह्वान
करजू
ग्राम पंचायत मुख्यालय से जुड़े सभी गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान चल रहा है। बीएलओ कल्याणसिंह रावत ने बताया कि जिन व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम नहीं है। वह 10 अगस्त तक अपना नाम लिखवा सकता है। करजू ग्राम पंचायत के माला की भागल, पूजा की भागल, बलिया खेड़ा, पीपली खेड़ा, धोबियों का खेड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्र मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
---
उदयलाल मीणा युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
छोटीसादड़ी
भारतीय जय मीनेष सेना मीणा समाज के राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उदयलाल मीणा को मनोनीत किया। इस दौरान ग्यारसीलाल मीणा, प्रकाश मीणा, बहादुर, प्रहलाद, राजमल, मनोहरलाल मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
---
तुलसीराम बने युवा विंग के जिला अध्यक्ष
छोटीसादड़ी
राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इंडिया प्रतापगढ़ की युवा विंग में युवा प्रदेश महामंत्री उदयलाल मेघवाल की अनुशंसा पर समाज के तुलसीराम मेघवाल गणेशपुरा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।





No comments:
Post a Comment