Breaking News
recent

बिजली गांव की, बिल शहर का!

श्रीकरणपुर.

कस्बे का एक वार्ड ऐसा है जहां विद्युत सुविधा गांवों के हिसाब से मिलती है लेकिन उसका भुगतान शहर के रेट के बराबर करना पड़ता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि प्रभावित क्षेत्र विभागीय कार्यालय से महज बीस फीट की दूरी पर है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कस्बे के वार्ड 16 स्थित गुरुनानक कॉलोनी की। प्रभावित लोगों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष रोष जताया है।


यह है मामला
वार्ड 16 गुरुनानक कॉलोनी निवासी एक नूर खालसा फौज के जिलाध्यक्ष स्वर्णसिंह फौजी, महावीर शर्मा, रणजीत सिंह, नरेश चौहान, राजकुमार शर्मा व सोनू आदि ने बताया कि उनके वार्ड करीब 50 घरों का कनेक्शन ओ माइनर फीडर से है। जो एक बड़ी परेशानी का कारण है। नागरिकों का कहना है कि वहां कॉलोनी की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र में होने की वजह से अक्सर विद्युत कटौती होती है।

और यह विद्युत कटौती केवल उनके घरों में ही होती है जबकि पूरे शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू होती है। लोगों ने रोष जताया कि उनका बिल तो शहर के हिसाब से लिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण फीडर से कनेक्शन होने की वजह से उन्हें विद्युत कट संबंधी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि पिछले करीब दस साल से इस संबंध में शोर कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 181 पर भी मामला दर्ज करवाया लेकिन विभागीय अधिकारी मामले में लगातार अनदेखी ही कर रहे हैं।


शहर-गांव में कोई फर्क नहीं
यह सही है कि वार्ड 16 का कुछ एरिया ओ माइनर (ग्रामीण फीडर) से जुड़ा है। लेकिन शहरी व ग्रामीण फीडर से विद्युत आपूर्ति के समय, वोल्टेज व बिलिंग में कोई फर्क नहीं है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहर-गांव हर जगह 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं यूनिट रेट (बिल) भी समान है परंतु वार्ड 16 का यह एरिया नगरपालिका क्षेत्र में होने से शहरी कर के रूप में अलग चार्ज जरूर लगता है। कुछ ही दिनों में यहां एक उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर भी लगाया जा रहा है।’
राजेश मीणा, जेईएन विद्युत निगम श्रीकरणपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.