गुढ़लिया-अरनिया. राजकीय उ. प्राथमिक विद्यालय कीरतपुरा में गुरुवार को शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय तीन दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी की शुरुआत सरपंच लल्लूराम सैनी, उप सरपंच प्रेमकुमार गुप्ता ने दीप जलाकर की।पंचायत शिक्षा अधिकारी बाबूलाल विजय ने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों का प्रभावी संचालन करें। इससे ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं के जरिए आगे आने का मौका मिले।
किताबी ज्ञान के साथ ही खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी निभाने से शारीरिक विकास होने के साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतिवर्ष नोडल, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रत्येक विद्यालय को शामिल किए जाने का प्रयास करना चाहिए।
शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुरू ने कहा कि सरकार भी खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। शिक्षक संघर्ष समिति समन्वयक सुमेरसिंह गुर्जर ने वाक्पीठ संगोष्ठी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में ऐंचड़ी पंचायत शिक्षा अधिकारी रामभरोसी मीणा ने कहा कि खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए।
इस दौरान मक्खनलाल गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर, विद्या चौधरी, राजेश शर्मा, बजरंगसहाय शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक गिर्राजप्रसाद अरनिया ने बताया कि संगोष्ठी में महुवा, सिकराय, लालसोट, दौसा एवं बसवा तहसील के शारीरिक शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान सरपंच लल्लूराम ने विद्यालय में सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने का भरोसा दिलाया। मंच संचालन मधुलाल प्रजापत ने किया।
बीटेक तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर) के परिणाम में बेहतर अंक हासिल किए
दौसा. श्रीदिगम्बर इंजीनियरिंग कॉलेज के आधा दर्जन छात्रों ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा की ओर से जारी बीटेक तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर) के परिणाम में बेहतर अंक हासिल किए हैं। चेयरमैन मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिकल ब्रांच की ऊषा मीना ने 75.80, दीपक बैरवा 75.10, अंकिता जांगिड़ 74.60, मयंक शर्मा 74.20 तथा आशीष बैरवा ने 73.30 तथा सिविल ब्रांच के अंकित कुमार कसाना ने 73.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।





No comments:
Post a Comment