Breaking News
recent

चिकित्सा विभाग को ठेंगा, कोटा में डेंगू की एंट्री

कोटा . चिकित्सा विभाग के जागरूकता अभियान को ठेंगा दिखाते हुए कोटा शहर में एक बार फिर डेंगू ने एंट्री दे दी है। गुरुवार को एक साथ चार डेंगू रोगी सामने आए हैं। चारों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोटा शहर में पिछले साल डेंगू व स्वाइन फ्लू ने तांडव मचाया था। डेंगू से लगभग 65 व स्वाइन फ्लू से 25 लोगों की मौत हुई थी। हजारों लोग चपेट में आए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने चिकित्सा विभाग के सहयोग से इस साल जनवरी से ही पूरी तैयारी से डेंगू व स्वाइन फ्लू से निपटने का दावा किया। महीने वार इसके लिए प्लानिंग बनाई। चिकित्सा विभाग ने पिछले माह जिले में एक साथ 1500 से ज्यादा टीमें उतारकर 2 लाख घरों का सर्वे कराया। सर्वे में कई कूलर, टंकियां व परिण्डे व गमलों में बड़ी संख्या में लार्वा मिला। कई लोगों पर जुर्माना भी ठोका। बावजूद इसके अभियान को ठेंगा दिखाते हुए डेंगू ने शहर में प्रवेश कर लिया है।

नए अस्पताल में शुरू होगा मेडिकल आईसीयू

कोटा के तीन, इटावा का एक रोगी
डेंगू के तीन रोगी कोटा जंक्शन से आए हैं और एक रोगी इटावा से। कोटा जंक्शन डडवाड़ा निवासी आशीष (4), श्रीपुरा निवासी श्रीनाथ सोनी (13), मोहन टाकीज के पास माला रोड निवासी गिरीश (18) व इटावा सरोवर नगर निवासी गोविंद (53) की शुक्रवार को डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। दो का एमबीएस व एक-एक का रामपुरा व नया अस्पताल में इलाज चल रहा है।


यूं समझिए लक्षण
ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढऩा
सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना
बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब होना
गले में हल्का सा दर्द होना


ऐसे करें बचाव
घरों में कूलर, टंकियां, परिण्डे व गमलों की सफाई कर लें
आसपास गंदगी नहीं फैलने दें
पानी भराव वाले स्थान पर जला तेल डालें।


सतर्क रहना होगा
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसके चार स्टेप्स हैं। ज्यादा घातक तब होता है जब किसी व्यक्ति को डेंगू दोबारा लौटकर आता है। शहरवासियों को अभी से सफाई के प्रति सर्तक होना होगा।
डॉ. मनोज सलूजा, सीनियर फिजिशियन, नया अस्पताल

New medical college : आरसीटी एक्स-रे के लिए फिल्म नहीं

'हर्ष व खुशीÓ क मांडो करेंगे जागरूक
शहर में डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सा विभाग ने इस बार विशेष पम्फलेट तैयार किए है। 'हर्ष व खुशीÓ कमांडो नाम से विशेष तैयार किए गए पम्फलेट के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह पम्फलेट हर स्कूलों में चस्पा किए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने शिक्षा विभाग को छह हजार पम्फलेट छपवाकर भेजे है। सीएमएचओ डॉ. आर.के. लवानिया ने बताया कि घरों में बच्चे सफाई के प्रति जागरूक रहते है। वे पम्फलेटों के माध्यम से अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

इन वार्डों में कराई फोगिंग
उधर, नगर निगम ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्ड वाइज सुबह-शाम फोगिंग करवाने का कार्यक्रम जारी किया है। आयुक्त जुगल किशोर मीणा ने बताया कि वार्ड 10,17,49 व 56 में सुबह व वार्ड 23,37,42 व 60 के क्षेत्र में शाम के समय फोगिंग की गई। शुक्रवार सुबह के समय वार्ड 4,11,40 व 57 में तथा शाम को वार्ड 12,25,44 व 63 में फ ोगिंग की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.