भीलवाड़ा।
महिला कांग्रेस ने शनिवार दोपहर सिक्योर मीटर्स के खिलाफ रैली निकाली और शहर में उपभोक्ताओं को बढ़ी राशि में दिए जा रहे बिजली के बिलों पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की अगुवाई में महिला कार्यकर्ता सर्किट हाउस के समीप एकत्रित हुई। यहां से सिक्योर व भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सिक्योर कार्यालय पहुंची। उन्होंने जमकर नारे लगाए। फिर कार्यालय में घुसने की कोशिश की। पुलिस जाप्ते ने स्थिति संभाली।
कार्यकर्ताओं ने बाद में साथ में लाई चूडि़यां कार्यालय के मुख्यद्वार पर बांध दी। प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे चला। उपाध्यक्ष सुशीला बैरवा, काजल खान, सुशीला जाट, अस्मिता माथुर, शहर अध्यक्ष अनिता रावल, नर्मदा जैन, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष वंदना कवर, सुगना सूत्रकार, रेखा भट्ट, साधना रंगरेज, निर्मला जैन, मंजू माहेश्वरी, वीणा देवी, अनिता गुर्जर, आरती शर्मा, आशियाना बानू, नानी माली, रमजान बानू आदि मौजूद थी।
READ: राखी कारोबार को जीएसटी से मुक्ति, तेजी आई, बनाने व बेचने वाले व्यापारियों को फायदा
मांडलगढ़ सिक्योर कम्पनी के खिलाफ प्रदर्शन
मांडलगढ़.सिक्योर कंपनी को ब्लॉक स्तर पर विद्युत वितरण कार्यों की शिकायतों का समाधान एवं मीटर बदलने का कार्य सौंपे जाने को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने उपखंड मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में आरोप लगाया कि इससे पूर्व भीलवाड़ा शहर में भी मीटर लगाकर वसूली की जा रही है। इसको तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की । उक्त कार्यों के बंद नहीं होने पर मांडलगढ़ बंद एवं धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी । इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रसीद आसाम, नेता प्रतिपक्ष लादू लाल खटीक, पूर्व सरपंच मुकेश सोनी, पार्षद जफर टांक,गणपत बलाई ,ब्लॉक महामंत्री रफीक टॉक, अरुण व्यास, ओम प्रकाश सेन, उदय लाल गुर्जर सहित मौजूद थे ।





No comments:
Post a Comment