Breaking News
recent

बैंक में आए चोरी करने, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से पकड़े गए

रोहट. थाना क्षेत्र के मांडावास स्थित मरूधरा ग्रामीण बैंक में रविवार रात तीन युवकों ने वेन्टीलेटर तोड़ चोरी का प्रयास किया। इसे लेकर रोहट थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैंक शाखा प्रबन्धक योगेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि खुटाणी निवासी जितेन्द्र पुत्र बाबूलाल भील, गोरख पुत्र ढलाराम भील व वीरम पुत्र भंवरलाल भील ने बैंक का वेन्टीलेटर तोडक़र चोरी का प्रयास किया। सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यह था मामला
बैंक में खुटाणी के तीन युवक वेन्टीलेटर तोडक़र घुसे व सरिए से कैश रखने की अलमारी को तोडऩे का प्रयास किया। इसी दौरान आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक अंधेरा देखकर फरार हो गया था।

नींद में सो रहे व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकाले

पाली. कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला दरवाजा पर रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात लोगों ने एक लाख रुपए निकाल लिए। यह रकम एटीएम कार्ड से निकाली गई। जबकि उसका एटीएम कार्ड उसकी जेब में था और वह नींद में सो रहा था। परिवादी का कहना है कि उसने एटीएम पिन भी किसी को नहीं बताए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मेला दरवाजा पुराना बस स्टैण्ड निवासी हेमराज गहलोत पुत्र ढलाराम माली, जिसका करंट अकाउंट इंडियन बैंक मंडिया रोड शाखा में हैं।
उसके खाते में १२ लाख रुपए थे। २५ जुलाई की रात वह नींद में सो रहा था। सुबह उठा तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके एटीएम कार्ड के मार्फत बैंक खाते से १ लाख २२० रुपए विड्रोल हो गए। यह रकम राजीव गांधी चौक फरीदाबाद एटीएम से निकाली गई। हेमराज ने बताया कि उसने अपने एटीएम के पिन व ओपीडी किसी को नहीं बताए। इसके बावजूद एेसी वारदात हो गई। उसने बैंक में जानकारी देकर खाते का लेन-देन रुकवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार-ट्रैक्टर की भिड़न्त में एक की मौत, दो घायल
सुमेरपुर (निसं). थाना क्षेत्र के फोरलेन पर नेतरा के समीप सोमवार शाम कार व ट्रैक्टर की भिड़न्त में एक जने की मौत हो गई और दो जने गंभीर घायल हो गए। पुलिस अनुसार नगर में कृष्णा ब्रोकर्स के नाम से मुख्य बाजार में संचालित फर्म में नौकरी करने वाले कार में सवार होकर साण्डेराव से सुमेरपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान नेतरा के समीप फोरलेन पर चल रहे कंकरीट से भरे ट्रैक्टर से कार की भिड़न्त हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भगवान महावीर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां शंकरलाल (३०) पुत्र मोहनलाल घांची निवासी फालना गांव की मौत हो गई। कार में सवार रामलाल पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी सुमेरपुर व चालक डायाराम उर्फ दिनेश पुत्र छोगाराम घांची निवासी सुमेरपुर घायल हो गए। रामलाल मीणा को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.