Breaking News
recent

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक
छोटीसादड़ी.स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उपखण्ड अधिकारी छोटीसादडी प्रकाशचन्द्र रेगर की अध्यक्षता में बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह मण्डी प्रांगण छोटीसादडी में आयोजित किया जाएगा। राजकीय कार्यालयों, राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सुबह 8 बजे कार्यालयध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। उपखण्ड कार्यालय पर सुबह 8 .15 बजे एवं तहसील कार्यालय पर 8 .30 बजे, मण्डी प्रांगण, छोटीसादडी के सार्वजनिक समारोह में ध्वजारोहण सुबह 9.15 बजे होगा। आयोजन व्यवस्था के लिए अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका की अध्यक्षता में एक व्यवस्था समिति गठित की गई। जिसमें वीरेन्द्र कुमार औदिच्य, छगनलाल उपाध्यायं पीटीआई, विनोद खटीक, दीपक राव मराठा व तेजकरण मीणा सदस्य होंगे। बैठक में निर्देश दिए गए कि समारोह में आने वाले नागरिकों एवं महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। बच्चों की बैठने की व्यवस्था विद्यालयवार की जाए। मुख्य समारोह स्थल पर शान्ति व्यवस्था, आगन्तुक नागरिकों के नियन्त्रण समिति द्वारा निर्धारित स्थलों पर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश रोकने एवं समारोह स्थल पर अनुशासन के लिए थानाधिकारी, छोटीसादडी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करेंगे। मिठाई वितरण नगरपालिका की ओर से किया जाएगा। पुरस्कार के लिए विद्यार्थियो के नाम 8 अगस्त तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया। प्लास्टिक के फ्लैग पर पूर्णत: प्रतिबन्ध रहेगा।


जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण
प्रतापगढ़. डॉक्टर धरती पर ईश्वर के प्रतिनिधि हंै, पीडि़तों की सेवा करना उनका सर्वोच्च धर्म है। हम सभी को परिश्रम कर भारत को तीव्र गति से उन्नति की ओर से अग्रसर करना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा ने जिला कारागृह स्थित डिस्पेंसरी का अवलोकन करते समय यह बात कही। जेल प्रभारी पारसमल जांगिड़ ने बताया कि जिला जज शर्मा ने गुरुवार सुबह मासिक जेल निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जेल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विक्रम सांखला भी थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेश जोशी, मेल नर्स हरिसिंह तेली, राजेश मीणा, फार्मासिस्ट पूर्ण राम तथा लैब टेक्नीशियन पुष्पराज सिंह मीणा से कैदियों को दिए जाने वाले ईलाज, दवाइयों तथा उनकी मेडिकल जांच आदि के बारे में जानकारी ली। बंदियों की सुनवाई करते हुए जिला जज ने सभी बंदिओं को आश्वस्त किया कि उनके मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी न्यायालय प्रयासरत है। सभी को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव सांखला ने जिला कारागार में निरुद्ध सभी 13 सजायाफ्ता बंदियों से बात कर उनकी अपील न्यायालय में अपीलों के दायर होने संबंधी जानकारी ली। किसी बंदी के वकील नहीं होने की दशा में विधिक सेवा के तहत वकील देने की बात कही। जिला कारागृह में सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिलने पर जिला जज ने प्रसन्नता व्यक्त की। जिला जज शर्मा ने जिला कारागृह पर कार्यरत आरएसी को एसएलआर के स्थान पर उपलब्ध हुए नए हथियार इंसास के बारे में भी जानकारी ली। हाल ही में 4 इंसास जिला कारागृह को बाहरी सुरक्षा के लिए आवंटित हुई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बंदियों के डेटा संग्रहित करने के लिए जिला कारागृह को एक कंप्यूटर सेट भी उपलब्ध करवाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.