Breaking News
recent

बोले कुमार स्वामी..हमारे में नहीं मतभेद, विपक्ष कर रहा कर्नाटक सरकार को अस्थिर

अजमेर.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने कहा कि हमारी सरकार अच्छी चल रही है। यह बात उन्होंने अजमेर सर्किट हाऊस में पत्रिका से खास बातचीत में कही। कुमार स्वामी गुरुवार को अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के साथ अजमेर आए। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी और देश में अमन चैन व केरल में बाढ़ पीडि़तों को राहत की दुआ मांगी।

इससे पहले उन्होंने पुष्कर के ब्रह्ममंदिर में विशेष अनुष्ठान किया। अजमेर में बातचीत में कर्नाटक में अस्थिर परिस्थितियों में चल रही सरकार को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार ठीक चल रही है। उन्होंने दोनो पार्टियों में सरकार को लेकर किसी भी तरह के मतभेद से मना किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण के अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की बात भी कही।

राजस्थान पत्रिका के चेन्जमेकर अभियान की की सराहना
मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने राजस्थान पत्रिका के चेन्जमेकर अभियान को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका देशहित में कई अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका देश की उन्नति में कार्य कर रहा है। समाजहित में कई अभियान चला रहा है। चेन्जमेकर के इस अभियान से राजनीति में स्वच्छ लोग आगे आएंगे और राजनीति में शुद्ध होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने दी हाजिरी

र्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने गुरुवार को अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के साथ अजमेर आए। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजरी दी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने ख्वाजा मोईनु²ीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए।

देश प्रदेश में अमनचैन की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर अंजुमन की मुख्यमंत्री कुमार स्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा की दस्तारबंदी की गई। मुख्यमंत्री कुमार स्वामी को एडवोकेट इकबाल चिश्ती और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा को सैय्यद लियाकत हुसैन चिश्ती ने जियारत कराई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.